1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मीठा भी खाना है और वजन भी कम करना है तो झटपट बना लें लौकी की खीर, बिना चीनी के ऐसे होगी तैयार, नोट करें विधि

मीठा भी खाना है और वजन भी कम करना है तो झटपट बना लें लौकी की खीर, बिना चीनी के ऐसे होगी तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 06, 2026 06:51 pm IST,  Updated : May 06, 2026 06:52 pm IST

Lauki Ki Kheer Recipe: अगर, आपने एक बार लौकी की खीर का स्वाद चख लिया तो आप चावल के खीर का स्वाद भूल जाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं लौकी की स्वाद से भरपूर यह रेसिपी

लौकी की खीर- India TV Hindi
लौकी की खीर Image Source : YOUTUBE - @SHIVANI'S KITCHEN

अक्सर लोग लौकी की सब्जी खाने से बचते हैं, लेकिन जब बात लौकी की खीर की हो, तो इसका स्वाद आपकी ज़ुबान पर चढ़ सकता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप चावल का खीर खाना भूल जाएंगे। अच्छी बता यह है कि आप इसे बिना चीनी के भी बना सकते हैं। साथ ही अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तब तो इस रेसिपी को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। बिना शक्कर के बनने वाली यह खीर हेल्दी होने के साथ-साथ बहुत टेस्टी भी होती है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं लौकी की टेस्टी खीर रेसिपी?

लौकी का खीर बनाने के लिए सामग्री:

एक लौकी कद्दूकस किया हुआ,आधा लीटर दूध, ईलायची पाउडर आधा चम्मच, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, 2 चम्मच देसी घी, खजूर का पेस्ट

लौकी का खीर कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोएं फिर उसे कददूस कर, एक बाउल में रखें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें, एक साइड में आधा लीटर दूध गर्म करने के लिए रख दें और एक साइड में एक पैन रखें। पैन में 2 चम्मच देसी घी डालकर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और उसे अच्छी तरह से पकाएं। इस बात का ध्यान रखें की लौकी पूरी तरह से गल जानी चाहिए। उसे स्लो आंच पर ही पकाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब एक बार लौकी को चेक कर लें। अगर उसका पानी पूरी तरह से खत्म हो गया है और वह नरम हो गयी है तो उसमें गर्म किया हुआ दूध डालें। अब लौकी और दूध को और धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में खीर को चलाते भी रहें।

  • चौथा स्टेप: अब दूध में खजूर का पेस्ट मिलाएं। अगर आपके पास पेस्ट नहीं है तो खजूर के बीज को निकालकर उसक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट के साथ इलायची पाउडर को खीर में अच्छी तरह से मिलाएं।

  • पांचवां स्टेप:  अब इस खीर को तब तक पकाना है जब तक कि वह दूध में अच्छी तरह से मिलकर गाढ़ा न हो जाए। आखिर में ड्राई फ्रूट्स को काटकर गार्निशिंग कर दें। आपका लौकी का खीर बनकर तैयार है। 

लौकी का खीर खाने के फायदे: 

लौकी की खीर पोषक तत्वों (विटामिन C, B, फाइबर, कैल्शियम) से भरपूर है, जो पाचन सुधारने, वजन कम करने और शरीर को ठंडक देने में मदद करती है। यह कम कैलोरी वाली मिठाई कोलेस्ट्रॉल घटाने, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और डायिबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल