1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों के लंच में बना लें 'लहसुनी मेथी' की टेस्टी सब्जी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे पनीर की सब्जी, नोट करें विधि

सर्दियों के लंच में बना लें 'लहसुनी मेथी' की टेस्टी सब्जी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे पनीर की सब्जी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 20, 2025 09:00 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 03:35 pm IST

अगर आपको स्वाद से भरपूर और हेल्दी सब्जी खाने का मन है तो इस मौसम में आप यह लहसुन मेथी की सब्जी ज़रूर बनाएं? नोट कर लें रेसिपी

'लहसुनी मेथी- India TV Hindi
लहसुनी मेथी Image Source : YOUTUBE - @COOKINGWITHCHEFASHOK

अगर आप इस ठंड के मौसम में हरी सब्जियों का स्वाद चखना चाहते हैं तो मेथी की यह लाजवाब रेसिपी ज़रूर बनाएं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 'लहसुनी मेथी' की स्वाद से भरपूर सब्जी। मेथी की हल्की कड़वाहट, लहसुन की तीखी खुशबू और देसी मसालों का ज़ायकेदार मेल इस सब्जी को बेहद स्वादिष्ट बनाता है। यह सब्जी मिनटों में तैयार होती है, पर इसका स्वाद कई दिनों तक याद रहता है। तो चलिए जानते हैं इस सब्जी को कैसे बनाएं?

लहुसन मेथी के लिए सामग्री

एक गुच्छा मेथी, दो चम्मच घी, दो चम्मच तेल, एक चुटकी हींग, एक चम्मच जीरा, 3 प्याज़, 3 टमाटर, 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक  चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, दो चम्मच मूंगफली, एक चम्मच सफ़ेद तिल, एक चम्मच भुना हुआ चना दाल, एक चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 15 लहसुन की कलियाँ

लहुसन मेथी कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: लहुसन मेथी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी का गुच्छा लें और उसे पानी में अच्छी तरह से धोएं। ध्यान रखें मेथी में लगी मिटटी पूरी तरह निकल जाना चाहिए। मेथी को धोने के बड़ा उसे अच्छी तरह से बारीक काटें। 

  • दूसरा स्टेप: अब, एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें 8 से 10 लहुसन डालकर ब्राउन होने तक भूनें। जब लहुसन लाल हो जाए तब उसमें मेथी डालें और ढककर धीमी आंच पर पकाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में दो चम्मच मूंगफली, एक चम्मच सफ़ेद तिल, एक चम्मच भुना हुआ चना दाल, को एक पैन में अच्छी तरह से रोस्ट करें। रोस्ट करने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर एकदम बारीक पीस लें।

  • चौथा स्टेप: तीन प्याज और तीन टमाटर लें और उसे बारीक काटें। अब एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें प्याज डालकर भूनें। जब प्याज ब्राउन हो जाए तब उसमें एक चम्मच धनिया पाउडर,  आधा चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद उसमें बारएक कटा हुआ टमाटर डालें और अच्छी तरह मैश करें। 

  • पांचवा स्टेप: जब, टमाटर मैश हो जाए तब उसमें मूंगफली और चना का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब ये अच्छी तरह मिल जाए तब उसमें मेथी की बनाई हुई सब्जी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी लहुसन मेथी की सबजी बनकर तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल