1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मसाला मूंगफली का चटपटा स्वाद लगता है बेहद लाजवाब, मिनटों में बनकर तैयार होगी ये नमकीन रेसिपी, नोट करें विधि

मसाला मूंगफली का चटपटा स्वाद लगता है बेहद लाजवाब, मिनटों में बनकर तैयार होगी ये नमकीन रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 06, 2025 09:35 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 09:36 pm IST

मसाला मूंगफली बेहद ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्नैक है जिसे घर पर बनाना बहुत आसान है। यह चाय के साथ खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आइए, जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि

मसाला मूंगफली- India TV Hindi
मसाला मूंगफली Image Source : FREEPIK

अगर आपको खाली समय में या स्नैक्स में मूंगफली खाना पसंद है तो आप एक बार मसाला मूंगफली (Masala Mungfali) की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। मसाला मूंगफली का चटपटा और कुरकुरा स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने पर मन भरता ही नहीं। चाय के साथ हो या शाम की हल्की भूख में, यह एक ऐसा स्नैक है जो हर किसी का पसंदीदा होता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसकी खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के अनुसार मसाले डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इस झटपट तैयार होने वाली नमकीन रेसिपी की विधि।

मसाला मूंगफली के लिए सामग्री: Ingredients for Masala Mungfali

एक कप कच्ची मूंगफली, दो चम्मच बेसन, एक चम्मच चावल का आटा, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, थोड़ा सा पानी

मसाला मूंगफली बनाने की विधि: How to make Masala Mungfali

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मूंगफली लें। अब इसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, हींग और नमक डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक मिलाएँ ताकि मूंगफली पर बेसन की अच्छी परत चढ़ जाए। ध्यान रहे, मिश्रण बहुत पतला न हो।

  • तीसरा स्टेप: एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो मूंगफली को सावधानी से एक-एक करके डालें। मूंगफली को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

  • चौथा स्टेप: तली हुई मूंगफली को किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले। आप इसे एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। यह मसाला मूंगफली खाने के लिए तैयार है!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल