1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में झटपट बना लें चटाकेदार हरी मटर के पराठे, एक दो खाने से नहीं भरेगा पेट, जानें विधि?

सर्दियों में झटपट बना लें चटाकेदार हरी मटर के पराठे, एक दो खाने से नहीं भरेगा पेट, जानें विधि?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 17, 2024 10:26 am IST,  Updated : Nov 17, 2024 10:26 am IST

आज हम आपको सर्दियों में बनने वाले लजीज मटर पराठे की रेसिपी बताएंगे। ठंड के मौसम में इन पराठों को खाकर स्वाद आ जाता है। जानें मटर के पराठे बनाने की आसान रेसिपी।

matar paratha kaise banaen- India TV Hindi
matar paratha kaise banaen Image Source : SOCIAL

सर्दियों में खानेपीने की चीजों में अपने आप ही ज्यादा टेस्ट आ जाता है। खासकर वो चीजें जिन्हें देखकर ही ऐसा लगता है कि बस झट से खा लें। आज हम आपको सर्दियों में बनने वाले लजीज पराठे की रेसिपी बताएंगे। ये पराठे ठंड के मौसम में आपको ज्यादा स्वाददार इसलिए लगेंगे क्योंकि ये स्टफ पराठे मटर के होंगे। जानें मटर के पराठे बनाने की आसान रेसिपी।

मटर के पराठे बनाने के लिए जरूरी चीजें

मटर, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती, पिसी धनिया, पिसी लाल मिर्च, आमचूर पाउडर, जीरा, हींग, नमक, आटा, रिफाइंड

इस तरह बनाएं मटर का पराठा:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आप हरी मटर को छील लें और कूकर में थोड़ा नमक डालकर मटर को 2-3 सीटी लगाकर उबाल लें। 2-3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कूकर की सीटी निकालर मटर को किसी छन्नी में कर लें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।

  • दुसरा स्टेप: मटर के ठंडा होते ही उसे थोड़ा मसल लें। अब एक कड़ाही में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें आधा चम्मच जीरा और एक मिर्ची का तड़का देकर मटर डाल दें। उसके बाद इसमें डेढ़ चम्मच पिसी धनिया, चुटकी भर पिसी लाल मिर्च, महीन कटी हुई हरी मिर्च, आधी से कम चम्मच आमचूर पाउडर, महीन कटी धनिया की पत्ती, चुटकी भर हींग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब इसे 10 मिनट तक धीमी आंच में भूनें। बीच बीच में इसे चलाते रहे। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिक्सचर को प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें। 

  • तीसरा स्टेप: मटर के पराठे बनाने के लिए अब आप आटे को अच्छी तरह नरम गूंथ लें और उसमें थोड़ा नमक जरूर मिला लें। अब आटे में मटर के मिक्सचर को भरें और उसकी गोलाकार लोई बनाएं। हल्के हाथ से लोई को बेलें। दूसरी तरफ धीमी आंच पर तवे को चढ़ाएं। अब बेले हुए पराठा को तवे पर सेकें। जब पराठा दोनों तरफ से सिक जाए तो उसे निकाल लें। इसी तरह से सभी पराठों को बनाएं। इस पराठे को आप अचार और चाय के साथ खाएंगे तो और भी ज्यादा टेस्टी लगेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल