1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं मुंबई स्टाइल 'मिसल पाव', दिमाग खोल देगा ये चटपटा स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाकर खाएं मुंबई स्टाइल 'मिसल पाव', दिमाग खोल देगा ये चटपटा स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 18, 2025 06:17 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 11:05 am IST

अगर आपको भी नाश्ते में चाट पकौड़े खाना पसंद है तो एक बार मुंबई की यह स्वाद से भरपूर 'मिसल पाव' की रेसिपी ज़रूर ट्राई करें

मिसल पाव रेसिपी - India TV Hindi
मिसल पाव रेसिपी Image Source : INSTAGRAM - @INDORIZAYKA

अगर आपको शाम के समय नाश्ते में समोसा चाट या फिर पकौड़े खाना पसंद है तो एक बार आप आप मुंबई का मशहूर स्ट्रीट फ़ूड 'मिसल पाव' भी ज़रूर ट्राई करें।  मिसल पाव एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका तीखा और चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। शाम के नाश्ते के लिए यह एक परफेक्ट डिश है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं

मिसल पाव के लिए सामग्री:

  • मिसल के लिए सामग्री: 1 कप अंकुरित मोठ दाल , 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच मिसल मसाला, 1/2 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 2-3 चम्मच तेल

  • तरी के लिए लिए सामग्री: 1 प्याज, 1 टमाटर, 1-2 सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा, 4-5 लहसुन की कली, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, नमक स्वादानुसार, 2-3 चम्मच तेल

  • गार्निश के लिए सामग्री: बारीक कटा प्याज, बारीक कटा धनिया, मटकी सेव (मिसल सेव), नींबू के टुकड़े, गर्म किया हुआ पाव

मिसल पाव बनाने की विधि

  •  कुकर में तेल डालें और फिर उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर लहसुन का पेस्ट डालें और उसके बाद टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। जब टमाटर गल जाए तब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  • जब ये पक जाएं तब उसमें अंकुरित मोठ दाल  डालें और उसे 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद 2 कप पानी डालकर कुकर बंद कर दें और 2-3 सीटी आने तक इसे पकाएं।

  • अब, एक पैन में थोड़ा तेल डालें, गर्म होने के बाद उसमें प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब उसमें टमाटर, सूखी लाल मिर्च, अदरक, लहसुन और धनिया पाउडर डालकर भूनें। जब ये भून जाए तब इसे एक बर्तन में निकालें। 

  • अब, इस मिश्रण को ठंडा करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब उसी पैन में थोड़ा और तेल गरम करें और तैयार पेस्ट डालकर एकक बार फिर से अच्छी तरह भूनें, जब तक कि तेल अलग न होने लगे। अब इसमें नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ग्रेवी गाढ़ी होने तक इसे अच्छी तरह से उबालें। आपका मिसल तरी तैयार है। 

  • अब एक प्लेट लें और उसमें मिसल को डालें। ऊपर से तरी की एक अच्छी मात्रा डालें। अब इस पर बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया और मटकी सेव डालें। साथ में पाव और नींबू का टुकड़ा रखें।  पाव को तवे पर गरम करके सेक लें और गरम-गरम परोसें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल