1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल में शुगर फ्री लस्सी, स्वाद मिलेगा एकदम मलाईदार, झटपट नोट कर लें रेसिपी

घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल में शुगर फ्री लस्सी, स्वाद मिलेगा एकदम मलाईदार, झटपट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 24, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 02:30 pm IST

अगर आप घर पर लस्सी बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। चलिए हम आपको बताते हैं आप घर पर पंजाब स्टाइल शुगर फ्री लस्सी कैसे बनाएं?

शुगर फ्री लस्सी - India TV Hindi
शुगर फ्री लस्सी Image Source : SOCIAL

दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ना केवल खाने में बेहतरीन लगता है बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम भी करता है। इसी वजह से लोग दही का सेवन बहुत करते हैं। अगर आप घर पर लस्सी बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। चलिए हम आपको बताते हैं आप घर पर पंजाब स्टाइल शुगर फ्री लस्सी (how to make lassi in hindi) कैसे बनाएं?

लस्सी बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Lassi:

2 कप दही, गुड़ स्वाद अनुसार, आधा गिलास पानी , काजू, पिस्ता, खजूर, बादाम, केसर, मलाई

गाढ़ी लस्सी बनाने का तरीका: how to make lassi in hindi

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आप  काजू, पिस्ता, बादाम और खजूर को पानी में भिगोकर रख दें। अब उतना दही लें जितने लोगों के लिए आपको लस्सी बनानी है। अगर आप दो लोगों के लिए लस्सी बना रहे हैं तो करीब 2 कप दही लें। लस्सी बनाने के लिए आप दही को मिक्सी में भी फेट सकते हैं या फिर अगर आपके पास मथानी है तो आप उससे भी दही को फेट सकते हैं। मिक्सी को करीब 10 सेकेंड तक चलाएं। अगर मिक्सी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो मथनी से दही को अच्छे से फेटें।

  • दूसरा स्टेप: अगर आप मिक्सी में दही को फेट रहे हैं तो 2 कप दही में आधा गिलास ठंडा पानी डालें। गुड़ कितना डालना है ये आप अपने स्वाद के अनुसार तय करें। अब आप भिगोए हुए ड्राइफ्रूट्स को भी अच्छी तरह से पीस लें और उसे लस्सी में मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब आप फेंटें हुए दही को गिलास में थोड़ा ऊपर से ही डालें ताकि उसमें अच्छी तरह से झाग बनें। झाग वाली मलाईदार लस्सी बनकर तैयार है। आप ऊपर से मलाई डालें और ड्राइफ्रूट्स से अच्छी तरह डेकोरेट भी कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल