1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने चखा है तड़के वाले रायता का स्वाद, पीते ही पेट की गर्मी होगी छू मंतर, नोट करें विधि

क्या आपने चखा है तड़के वाले रायता का स्वाद, पीते ही पेट की गर्मी होगी छू मंतर, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 18, 2026 06:26 am IST,  Updated : May 18, 2026 06:26 am IST

Tadka Raita Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक और स्वाद का तड़का देने के लिए तड़के वाला रायता एक बेहतरीन ऑप्शन है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को भी ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।

तड़के वाले रायता - India TV Hindi
तड़के वाले रायता Image Source : YOUTUBE - @GANEGANERANNA

गर्मियों में अगर कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और पेट को राहत देने वाला पीने का मन हो, तो तड़के वाला रायता एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। दही, मसालों और देसी तड़के से तैयार यह रायता खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। इसे पीते ही पेट की गर्मी शांत महसूस होती है और पाचन भी बेहतर रहता है। अगर आप रोज के सिंपल रायते से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें तड़के वाले रायते की आसान और टेस्टी रेसिपी।

तड़के वाले रायते के लिए सामग्री

  • रायते के लिए सामग्री: 2 कप ताजा दही, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा काला नमक, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

  • तड़का के लिए सामग्री: 1 छोटा चम्मच घी या तेल, आधा छोटा चम्मच जीरा, 4-5 करी पत्ते, 1 सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग

तड़का रायता वाला बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें। अब इसमें हरी मिर्च, भुना जीरा, नमक, काला नमक और हरा धनिया डालकर मिला लें।

  • दूसरा स्टेप: इसके बाद एक छोटे पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार करें।

  • तीसरा स्टेप: इस तड़के को रायते में डाल दें और अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार है स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला तड़के वाला रायता।

  • चौथा स्टेप: इसे आप पराठे, पुलाव या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

तड़का वाला रायता के फायदे

तड़का वाला रायता न सिर्फ खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी है। दही के प्रोबायोटिक्स पाचन सुधारते हैं और पेट को ठंडक देते हैं, जबकि जीरा, हींग और लहसुन का तड़का गैस, ब्लोटिंग को दूर कर इम्यूनिटी मजबूत करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल