1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आएगी टेंडर कोकोनट आइसक्रीम, नारियल के मलाई से होगी तैयार, नोट करें विधि

बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आएगी टेंडर कोकोनट आइसक्रीम, नारियल के मलाई से होगी तैयार, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 06, 2026 11:00 pm IST,  Updated : May 06, 2026 11:02 pm IST

Tender Coconut Ice Cream Recipe: अगर आपको भी रात में कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप घर पर ही झटपट टेंडर कोकोनट आइस क्रीम बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

नारियल मलाई आइसक्रीम- India TV Hindi
नारियल मलाई आइसक्रीम Image Source : YOUTUBE - @SHWETA'S KITCHEN

अगर आप भी गर्मियों में कुछ ठंडा, क्रीमी और हेल्दी खाने का सोच रहे हैं, तो टेंडर कोकोनट आइसक्रीम एक परफेक्ट ऑप्शन है। नारियल की ताजी मलाई से बनने वाली यह आइसक्रीम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है। तो देर किस बात की, जानिए इस स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग आइसक्रीम को बनाने की आसान

टेंडर कोकोनट आइसक्रीम के लिए सामग्री:

एक कप ताज़े नारियल का गूदा, 1 कप दूध, 1 कप चीनी, 1 कप मिल्क पाउडर, 1 कप ताज़े दूध की मलाई, वनीला एसेंस

टेंडर कोकोनट आइसक्रीम कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले, एक कप ताजा नारियल का गुदा लें। इसमें से थोड़े नारियल के गूदे को एकदम बारीक काटें और एक बाउल में रखें। 

  • दूसरा स्टेप: अब बाकी के नारियल गूदे को मिक्सर जार में डालें और एकदम बारीक पीस लें और फिर उसे एक बाउल में निकालें और इसमें एकड़ कप दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब, मिक्सर जार में 1 कप चीनी, 1 कप मिल्क पाउडर, 1 कप ताज़े दूध की मलाई और वनीला एसेंस डालें और इन्हें भी एकदम बारीक पीस लें। अब इस मिश्रण को भी नारियल के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। यह मिश्रण एकदम मोटा होगा। 

  • चौथा स्टेप: अब एक बड़े कंटेनर में इस मिश्रण को डालें और फिर इसे बंद कर के फ्रिज में 7 से 8 घण्टे जमने के लिए रख दें। 

  • पाचवां स्टेप: तय समय बाद इसे निकालें, आपका टेंडर कोकोनट आइसक्रीम बनकर तैयार है। इसे पेस्ट्री की तरह कट कर के एक प्लेट में निकालें और ऊपर से नारियल की बारीक कटी हुई मलाई और पिस्ता से गार्निश करें और सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल