1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लिवर के लिए फायदेमंद है काला नमक का ये इस्तेमाल, दूर होगी कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या

लिवर के लिए फायदेमंद है काला नमक का ये इस्तेमाल, दूर होगी कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 07, 2023 09:32 am IST,  Updated : Apr 07, 2023 10:01 am IST

दही और काला नमक: अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान करती रहती हैं तो आपको काला नमक का ऐसा इस्तेमाल करना चाहिए। जानते हैं इन दोनों के फायदे।

curd_with black_salt- India TV Hindi
curd_with black_salt Image Source : FREEPIK

दही और काला नमक: काला नमक, पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। दरअसल, काला नमक पेट के पीएच को बैलेंस करने के साथ बाइल जूस को बढ़ाने में मदद करता है। इस नमक की खास बात ये है कि ये पेट में बढ़े हुए एसिडिक बाइल जूस को सोख लेने और इसे कम करने में मदद करता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसे एसिडिटी और गैस की समस्या में खाते हैं। पर तब क्या जब आप इसे दही में मिला कर खाएंगे। जी हां, दही और काला नमक, दोनों ही एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। कैसे, जानते हैं।

क्या काला नमक वाला दही सेहत के लिए अच्छा होता है-Black salt with curd 

दही में काला नमक मिला कर खाना आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से काम कर सकता है। ये पहले तो बाइल जूस के प्रोडक्शन को सही करता है और जिन लोगों को एसिडिटी और गैस की समस्या है, उनके लिए अतिरिक्त एसिड को सोखने का काम करता है और पेट के पीएच को बैलेंस करता है जिससे पेट की समसयाओं में कमी आती है। इसके अलावा भी सेहत के लिहाज से दही और काला नमक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

curd_for_health
Image Source : FREEPIKcurd_for_health
.

खाने से लेकर बालों में लगाने तक, करी पत्ता इस्तेमाल करने के ये 3 तरीके हैं बेहद कारगर

दही में काला नमक मिला कर खाने के फायदे-Curd with black salt benefits for health

1. पेट के लिए फायदेमंद-Curd with black salt for stomach

दही और काला नमक का सेवन पेट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ये पहले तो आपका पीएच बैलेंस सही करता है और खाना पचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये पाचन अग्नि को बढ़ावा देता है, जिससे खाना तेजी से पचता है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए ये लैक्सटेसिव की तरह काम करते हुए पेट को साफ करने में मदद करता है। 

एक्ने में बड़े काम की चीज हैं ये एंटी बैक्टीरियल पत्ते, इस्तेमाल से ही मिलते हैं ये फायदे

2. लिवर के लिए असरदार-Curd with black salt for liver

लिवर के लिए दही और काला नमक का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये लिवर सेल्स को हेल्दी बनाता है और इसके काम काज में तेजी लाता है। इसके अलावा ये लिवर में जमे फैट को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर सेल्स में सूजन को कम करता है। इसके अलावा ये फैटी लिवर की समस्या में भी फायदेमंद है। तो, लिवर डिटॉक्स करने के लिए आप दही में काला नमक मिला कर इसे खा सकते हैं।

3. वेट लॉस में फायदेमंद-Curd with black salt for weight loss

क्या आप वजन घटाना चाहते हैं तो, आपके लिए काला नमक और दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये आपके पेट के मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और इसके काम काम को बढ़ावा देता है। इसके अलावा ये आपके फैट मेटाबोलिज्म में तेजी लाता है जिससे तेजी से वेट लॉस में मदद मिलती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको दही में काला नमक मिला कर खाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल