1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खाने से लेकर बालों में लगाने तक, करी पत्ता इस्तेमाल करने के ये 3 तरीके हैं बेहद कारगर

खाने से लेकर बालों में लगाने तक, करी पत्ता इस्तेमाल करने के ये 3 तरीके हैं बेहद कारगर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 07, 2023 07:26 am IST,  Updated : Apr 07, 2023 07:26 am IST

बालों के लिए करी पत्ता: सालों से बालों के लिए करी पत्ते के इस्तेमाल (curry leaves for hair) के बारे में आपने खूब सुना होगा। आइए, आज जानते हैं बालों की किस परेशानी में कैसे इस्तेमाल करें करी पत्ता।

curry_leaves_for_hair- India TV Hindi
curry_leaves_for_hair Image Source : FREEPIK

बालों के लिए करी पत्ता: क्या आपके बाल असमय सफेद हो रहे हैं। क्या आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं और क्या आपके बालों की ग्रोथ रूक गई है। ऐसे में इन समस्याओं का इलाज करी पत्ता बन सकता है। दरअसल, करी पत्ते (curry leaves benefits for hair) की खास बात ये है कि इसमें कुछ ऐसे अमीनो एसिड, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे समृद्ध पोषक तत्व होते हैं जो कि बालों के लिए अलग-अलग प्रकार से काम करते हैं। इसके अलावा भी इसके कई एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में।

1. काले बालों के लिए खाली पेट खाएं 5 करी पत्ते-Eating curry leaves for grey hair

काले बालों के लिए आप करी पत्ता खा सकते हैं। इसके लिए 5 करी पत्ते को धोकर इसका सेवन करें। आपको ये काम सुबह खाली पेट करना है। ये आपके शरीर में विटामिन बी और सी को बढ़ावा देगा जो कि कोलेजन बूस्ट करते हैं और बालों को काला करने (curry leaves for hair blackening) में मदद करते हैं। इस तरह करी पत्ते काले बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

एक्ने में बड़े काम की चीज हैं ये एंटी बैक्टीरियल पत्ते, इस्तेमाल से ही मिलते हैं ये फायदे

2. डैंड्रफ में लगाएं करी पत्ता कपूर पेस्ट-Curry camphor paste for dandruff

करी पत्ता और कपूर दोनों ही डैंड्रफ की समस्या का देसी इलाज बन सकते हैं। इसलिए अगर आप डैंड्रफ के कारण बालों में खुजली से परेशान हैं तो करी पत्ता को कपूर में पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगा लें। इसे स्कैल्प पर लगभग 1 घंटे रहने दें। अब ठंडे पानी से बाल धो लें और शैंपू कर लें। 

dandruff
Image Source : FREEPIKdandruff

इम्यूनिटी बूस्टर हैं सफेद रंग वाली ये 5 सब्जियां, खाकर मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

3. झड़ते बालों के लिए करी पत्ता का तेल-Curry leaves oil for hair fall

झड़ते बालों के लिए आप करी पत्ता से तेल बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते को सरसों के तेल में पका लें और इसे अपने बालों में लगाएं। थोड़ी देर मसाज करें। ये आपके बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ, तेजी से बाल बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट आपके बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करेंगे। तो, इन तमाम कारणों से आप बालों के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल