1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Mahashivratri 2022: एक ही तरह का फलाहार खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार ट्राई करें लौकी का हलवा, जानें रेसिपी

Mahashivratri 2022: एक ही तरह का फलाहार खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार ट्राई करें लौकी का हलवा, जानें रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2022 02:46 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 04:31 pm IST

आइए जानते हैं घर पर ही बड़ी आसानी से आप लौकी का हलवा कैसे बना सकते हैं। जानिए आसान रेसिपी

lauki ka halwa- India TV Hindi
lauki ka halwa Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च 2022 को पड़ रहा है।
  • अगर आप महाशिवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं तो ऐसे में लौकी का हलवा बनाकर खा सकते हैं।

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व काफी महत्व होता है। इस दिन शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। साथ ही इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च 2022 को मनाया जाएगा।  ऐसे में अगर आप  महाशिवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं तो लौकी का हलवा बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए हेल्दी भी होती है। आइए जानते हैं घर पर ही बड़ी आसानी से लौकी का हलवा कैसे बना सकते हैं। जानिए आसान रेसिपी

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बिल्कुल भी अर्पित न करें ये पांच चीजें, नहीं मिलेगा पूजा का फल

लौकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री 

  • लौकी - एक
  • चीनी -  एक कप
  • फुल क्रीम दूध -  1 बड़ा कप
  • इलायची पाउडर - एक चम्मच
  • घी - दो चम्मच
  • काजू, बादाम, इलायची, पिस्ता

लौकी का हलवा बनाने की विधि

  • लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छील लें।
  • फिर इसे धोकर कद्दूकस कर लें।
  • अब गैस पर एक कड़ाही चढ़ाए और उसमें दो चम्मच घी डालकर गर्म करें। 
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर फ्राई करें। 
  • जब लौकी हल्की भूरी दिखाई देने लगे तो इसमें एक बड़ा कप दूध डाल दें। 
  • अब इसे तब तक पकाएं जब तक दूध तरह से सूख न जाए। 
  • फिर इसमें चीनी और मावा डालकर लौकी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें। 
  • इसके इसे लगभग10 मिनट तक चलाते हुए इसे पकाएं। 
  • फिर इसमें इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर गैस बंद कर दें।
  • लीजिए आपका स्वादि्ष्ट लौकी का हलवा बनकर तैयार हो गया है। 

Maha Shivratri 2022: कब है महाशिवरात्रि? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल