जून की तपती गरमी में लोगों का हाल बेहाल हो रखा है।अब गर्मी कब जाए वो तो नहीं पता लेकिन हमारा काम है कि हम अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए लगातार पानी पियें और तरल पदार्थों का सेवन करें। लगातार पानी पीकर लोग बोर हो जाते हैं ऐसे में कई लोग कोल्ड ड्रिंक से अपनी प्यास बुझाते हैं।अगर आप भी उनमे से एक हैं तो संभल जाएं। कोल्ड ड्रिंक का सेवन सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।जब भी आपको कोल्ड ड्रिंक पीने का मन करे तो आप उसकी जगह कुछ दूसरा विकल्प तलाशें।
Related Stories
आज हम आपके लिए लीची की एक मज़ेदार रेसिपी लेकर आये हैं। गर्मीं में लीची का सेवन आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड करता है।इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जिससे आपके शरीर में पाने की कमी नहीं होगी। वहीं नारियल पानी तो गुणों की खान है जिससे हम सब वाकिफ हैं।ऐसे में अगर एक ड्रिंक में इन दोनों का मेल हो तो समझें वो जूस या ड्रिंक कितना फायदेमंद होगा। तो देरी किस बात कि चलिए फ़टाफ़ट जानते हैं 2 मिनट में कैसे बनाएं लीची का ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक?
लीची कोकोनट ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients to make litchi and Coconut drink)
20 लीची, 2 कोकोनट वॉटर, आधा कप सब्जा, बर्फ के कुछ टुकड़े
कैसे बनाएं लीची कोकोनट का ड्रिंक? /(How to make litchi and Coconut drink)
-
पहला स्टेप: लीची का ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले लीची को साफ़ पानी में धोएं। कॉटन के कपड़े से पोछकर फिर उसके छिलके उतार लें.
-
दूसर स्टेप: अब लीची के बीज को निकाल कर फेंक दें।उसके बाद लीची के गूदे को मिक्सर जार में एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।पीसने की जगह आप लीची को कद्दूकस भी कर सकती हैं.
-
तीसरा स्टेप: अब 2 गिलास लें।इन दोनों गिलास में बारीक किया हुआ लीची आधा-आधा डालें। उसके बाद दोनों गिलास में आधा आधा भिगोया हुआ सब्जा डालें। (सब्जा को आधे घंटे पहले भिगोकर रख दें)
-
चौथा स्टेप: आखिरी स्टेप में आप दोनों गिलास में नारियल पानी डालें। इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। आपका लीची का ड्रिंक सर्व के लिए तैयार है।