1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ईद के दिन ऐसे बनाएं मावे वाली सेवइयां, खाते ही इस भयंकर गर्मी में मिलेगा मीठा-मीठा सुकून; जान लें रेसिपी

ईद के दिन ऐसे बनाएं मावे वाली सेवइयां, खाते ही इस भयंकर गर्मी में मिलेगा मीठा-मीठा सुकून; जान लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 15, 2024 11:34 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 11:34 pm IST

​आज हम आपको मावे वाली सेवई की रेसिपी बताएंगे। चलिए जानते हैं मावे वाली सेवई बनाने की आसान रेसिपी।

Seviyan Recipe- India TV Hindi
Seviyan Recipe Image Source : SOCIAL

बकरीद का पर्व मुस्लिम धर्म के लोग बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। इस साल 17 जून को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। बकरीद के दिन लोग अपने घरों में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दावत का आयोजन करते हैं। बकरीद का नाम सुनकर लोगों को ऐसा लगता है कि इस दिन मुस्लिम परिवारों में सिर्फ मांसाहारी खाना पकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस दिन मांसाहारी खाने के साथ लोग अपने घरों में कई तरह के शाकाहारी और मीठे पकवान भी बनाते हैं। खासकर, इस दिन तो मीठी सेवई बनती ही है। इस पकवान के बिना यह त्यौहार पूरा नहीं हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको मावे वाली सेवई की रेसिपी बताएंगे। चलिए जानते हैं मावे वाली सेवई बनाने की आसान रेसिपी।

मावे वाली सेवइयां बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients for making Mawa Seviyan)

एक कप सेवई, 2 लीटर दूध, 10 बादाम, 10 काजू, किशमिश, 10 पिस्ता, देसी घी, चिरोंजी, 2 चम्मच घी, 100 ग्राम मावा, स्वाद अनुसार शक्कर 

कैसे बनाएं सेवइयां? (How to make Mawa Seviyan?)

  • पहला स्टेप: सेवइयां बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और 2 लीटर दूध उबलने के लिए रख दें।पैकेट से सेवइयों को निकालकर उन्हें तोड़ लें.

  • दूसरा स्टाप: अब दूसरे साइड का गैस भी ऑन करें और उस पर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें 2 चम्मच देसी घी डालें और  उसमें 10 बादाम, 10 काजू, चिरोंजी और 10 पिस्ता को सुनहरा होने तक भूनें। जब ड्राइफ्रूट्स भून जाए तब उसे एक बर्तन में निकाल लें।

  • तीसरा स्टाप: अब इसी कड़ाही में 2 चम्मच घी डालें और उसमें सेवइयों को अच्छी तरह से गोल्डन होने तो भूनें। जब सेवइयां भून जाए तब उन्हें कड़ाही से निकाल लें।

  • चौथा स्टेप: जब दूध गर्म हो जाए और उसमें उबाल आ जाए तब भुनी हुई सेवइयों को डाल दें।अब गैस की फिल्म धीमी कर दें और उन्हें धीमी आंच पर ही पकने दें। 

  • पांचवा स्टेप: जब सेवइयां दूध में अच्छी तरह से पक जाएँ और वे हल्की गाढ़ी हो जाये तब उस्मने आप रोस्ट किये हुए ड्राइफ्रूट्स और शक़्कर डाल दें।जब सेवइयां एकदम पक जाएँ तो गैस बंद करने से पहले उसमें 100 ग्राम मावा मिलाएं। मावा की सेवइयों में अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी सेवइयां तैयार हैं।इन्हें गरमा गर्म सेव करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल