1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में रागी के आटे से बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी सूप, पेट की चर्बी भी होगी फटाफट कम, जानें रेसिपी

सर्दियों में रागी के आटे से बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी सूप, पेट की चर्बी भी होगी फटाफट कम, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 13, 2023 08:41 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 08:41 am IST

रागी का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रागी की रोटियां तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन कभी इसका सूप पिया है? नहीं? नहीं हम आपको बताते हैं इसका सूप कैसे बनायें।

Ragi flour soup - India TV Hindi
Ragi flour soup Image Source : SOCIAL

अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जेटिक करना चाहते हैं तो रागी का सूप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।  रागी का सूप सिर्फ स्वाद ही नहीं देता बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर सर्दियों में इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी और आपका शरीर हमेशा गर्म रहेगा। कई घरों में रागी के आटे की रोटियां भी खायी जाती हैं। लेकिन आज हम आपको रागी का सूप बनाने की विधि बताएंगे। ये सूप टेस्टी होने के साथ पोषण से भरपूर होता है। इसका सूप आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में रागी का सूप आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है। आपने अगर कभी रागी सूप की रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं।

रागी के फायदे

रागी का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक ऐसा अनाज है जिसमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। इसमें कैल्शियम और आयरन भी काफी पाया जाता है।  इसका सेवन करने से सिर्फ आपका वजन ही नहीं कम होता बल्कि इसके सेवन से आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। साथ ही डाइबिटीज के रोगियों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है।

रागी का सूप बनाने के लिए सामग्री 

  • 1 TBSP ऑइल 
  • 1 TBSP अदरक 
  • 1 TBSP लहसुन 
  • कुछ कटी हुई  मिर्च 
  • 1 प्याज, 1 गाजर, 1 शिमला मिर्च, 
  • आधा कप स्वीट कॉर्न 
  • पानी , नमक स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर 
  • रागी का आटा 2 बड़े चम्मच 
  • गार्निश के लिए स्प्रिंग अनियन 

मशरूम स्टफ्ड ऑमलेट से करें अपने दिन की शुरुआत, एनर्जी से भरपूर रहेगा शरीर, जानें बनाने की विधि

कैसे बनाएं रागी का सूप

सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें। जब यह गर्म हो जाए तब इसमें तेल डालें। अब इसमें एक साथ 1 TBSP लहसुन, 1 TBSP अदरक और हरी मिर्ची को कद्दूकस या बारीक काट कर डालें। जब यह हल्का भून जाए तब इसमें प्याज डालें। सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें बारीक कटे हुए गाजर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न को डालें और लो फ्लेम पर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें पानी मिक्स करें। पानी डालने के बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर मिलाएं। अब इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच रागी के आटे को पहले पानी में मिक्स कर उसका पेस्ट तैयार कर लें। ताकि लम्पस न पड़े अब इस पेस्ट को पैन में डालें। अब इसे गैस की हल्की आंच पर 5 से 10 मिनट चलाते रहें जब तक सूप की कंसिस्टेंसी गाढ़ी न हो जाए। अब एक सर्विंग बाउल में इसे निकालें इसमें हरी धनिया और स्प्रिंग अनियन से सूप को गार्निश करें साथ में स्वाद के लिए नीम्बू का रस भी मिला दें। आपका हेल्दी सूप तैयार है। 

सुपरफूड ब्रोकोली और मशरूम का सूप पीने से सर्दियों में रहेंगे एनर्जी से भरपूर, जानें रेसिपी

सुबह ब्रेकफास्ट के लिए हो रही देर तो झटपट बना लें सूजी का हेल्दी और स्वादिष्ट चीला, जानें रेसिपी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल