1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे हुए चावल से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल Burnt Chilli Garlic Fried Rice, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

रात के बचे हुए चावल से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल Burnt Chilli Garlic Fried Rice, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 18, 2026 11:36 am IST,  Updated : Jul 18, 2026 11:36 am IST

अगर रात के चावल बच गए हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय आप उसका फ्राइड राइस बना सकते हैं। लहसुन, सूखी लाल मिर्च और खास सॉस के फ्लेवर से तैयार यह रेस्टोरेंट-स्टाइल डिश मिनटों में बन जाती है।

बचे हुए चावल की रेसिपी- India TV Hindi
बचे हुए चावल की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @DINDIGUL FOOD COURT

अगर रात के चावल बच गए हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय एक स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट-स्टाइल डिश में बदल दें। बर्न्ट चिली गार्लिक फ्राइड राइस (Burnt Chilli Garlic Fried Rice) एक ऐसी रेसिपी है, जो कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद में किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगती। लहसुन की स्मोकी खुशबू, सूखी लाल मिर्च का तीखापन और सॉस का शानदार फ्लेवर इस डिश को बेहद खास बनाता है। यह रेसिपी न सिर्फ बचे हुए चावल का बेहतरीन इस्तेमाल है, बल्कि लंच, डिनर या शाम की भूख के लिए भी एक परफेक्ट विकल्प है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

बर्न्ट चिली राइस के लिए सामग्री

तेल 2 बड़े चम्मच, सूखी लाल मिर्च 4-5 (मोटे टुकड़ों में तोड़ी हुई), लहसुन 3 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ), अदरक 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ), हरी मिर्च 2-3 (कटी हुई), हरी मिर्च का पेस्ट 2 छोटे चम्मच, लाल शिमला मिर्च 1, बेबी कॉर्न आधा कप, ब्रोकली कुछ टुकड़े, गाजर 1, फ्रेंच बीन्स 1/4 कप, सोया सॉस 1 छोटा चम्मच, स्वादानुसार नमक

बर्न्ट चिली राइस बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: बर्न्ट चिली राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर रखें, उसमें तेल और सूखी लाल मिर्च डालें।

  • दूसरा स्टेप: तेज़ आंच पर मिर्च को हल्का सा जलने तक भूनें। फिर कटा हुआ लहसुन डालें और एक मिनट तक पकाएं।

  • तीसरा स्टेप: इसके बाद अदरक, कटी हुई हरी मिर्च और ताज़ा कश्मीरी लाल मिर्च का पेस्ट डालें। इन सब सामग्री को तेज़ आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।

  • चौथा स्टेप: अब अगले स्टेप में सब्जियां, सोया सॉस और नमक डालें। इन्हें आपस में मिलाएं और तेज़ आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं।

  • पांचवां स्टेप: अब इसमें बासी बचे हुए चावल डालें। चावल को अच्छी तरह से पहले ही अलग कर के रख दें। हल्का सा टॉस करें और तेज़ आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं।

  • छटवां  स्टेप : आपकी बर्न्ट चिली गार्लिक फ्राइड राइस बनकर तैयार है। इसे गरम गरम तुरंत शेज़वान सॉस के साथ परोसें और स्प्रिंग अनियन और हरी धनिया के साथ गार्निश करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल