1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें रेशमी आलू के पराठे, एक में ही भर जाएगा पेट, जानें कैसे बनाएं?

सुबह नाश्ते में बना लें रेशमी आलू के पराठे, एक में ही भर जाएगा पेट, जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 08, 2026 08:25 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 08:26 am IST

How to Make reshmi Aloo Paratha for Breakfast: सुबह अगर नाश्ते में आलू का पराठा मिल जाए तो क्या कहना, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्वाद से भरपूर टेस्टी पराठा?

रेशमी आलू पराठा की रेसिपी,- India TV Hindi
रेशमी आलू पराठा की रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @SUMI'S COOKING CORNER

सुबह नाश्ते में कई लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। कोई प्याज का पराठा खाता है तो कोई गोभी का। लेकिन हम आज आपके लिए आलू का पराठा लेकर आए हैं। लेकिन यह पराठा ट्रेडिशनल आलू पराठे की तरह नहीं है। आज हम आपको रेशमी आलू का पराठा (Reshmi Aloo Paratha Recipe) कैसे बनाते हैं इसकी रेसिपी बताएंगे। रेशमी आलू पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इसे बनाना बेहद आसान है और लोग खूब छककर खाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह पराठा रेसिपी?

रेशमी आलू के पराठे बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Reshmi Aloo paratha

3-4 उबले आलू, 1 कप गेंहूं का आटा, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया

रेशमी आलू पराठा बनाने की विधि:  How To Make Reshmi Aloo Paratha

  • पहला स्टेप: रेशमी आलू के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और जब आलू उबल जाएं तब उन्हें कद्दूकस कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें हाथ से कद्दूकस नहीं करना है, आप उन्हें ग्रेट करें। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक कप आटा लें और उसमें ग्रेट किया हुआ आलू, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च और 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।

  • स्टेप तीसरा: अब, आटे को 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें। इससे पराठे करारे बनते हैं। तय समय के बाद आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर उसकी पतली रोटियां बेल लें।

  • चौथा स्टेप:  अब दोनों तरफ से पराठे को सुनहरा होने के बाद घी से सेंक लें। आपकी गरमागरम रेशमी आलू के पराठे बनकर तैयार है, इसे सर्व करें।

सुबह आलू पराठा खाने के फायदे: Benefits of eating Aloo Paratha in the morning

सुबह आलू पराठा खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और आप पूरे दिन एक्टिव और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आलू पराठा लम्बे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल