1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा, हरी मिर्च के अचार के साथ खाएं, नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा, हरी मिर्च के अचार के साथ खाएं, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 27, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jun 27, 2026 06:30 am IST

आज खाने में कुछ नया ट्राई करने का मन है तो ये कॉन्टिनेंटल पराठा बनाकर खाएं। चीज, पनीर और ढेर सारी सब्जियां डालकर इस पराठे के बनाया जाता है। नोट कर लें रेसिपी।

कॉन्टिनेंटल पराठा - India TV Hindi
कॉन्टिनेंटल पराठा Image Source : INDIA TV

रोजाना वही नाश्ता खाते हुए बोर हो चुके हो तो एक बार कॉन्टिनेंटल पराठा बनाकर जरूर खाएं। ये पराठा आलू, प्याज, पनीर और गोभी के पराठे से कहीं ज्यादा टेस्टी लगता है। बच्चों को इस पराठे का स्वाद बहुत पसंद आएगा। टिफिन में देने और बच्चों को सब्जी खिलाने के लिए ये पराठा अच्छा विकल्प है। इस पराठे को हरी मिर्च के अचार के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा।

कॉन्टिनेंटल पराठा रेसिपी

पहला स्टेप- पराठा बनाने के लिए गेहूं का आटा लें, इसमें थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल मिलाएं। पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को शुरू में नीट न करें इसके ऊपर आधा चम्मच तेल लगाकर इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

दूसरा स्टेप- अब 1 प्याज को छीलकर बारीक काट लें, इसके साथ ही हरी मिर्च, थोड़ी शिमला मिर्च बारीक काट लें। थोड़े फ्रोजन कॉर्न को गर्म पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। पानी निचोड़कर निकाल लें और कॉर्न को हल्का चॉप करके मिलाएं। 

तीसरा स्टेप- इसके साथ ही बाउल में थोड़ा पनीर कद्दूकस कर लें। इसमें थोड़ा चीज कद्दूकस करके मिलाएं। अब जो सारी सब्जियां काटी हैं उन्हें भी पनीर और चीज में मिला लें। मिक्स हर्ब्स डालें और साथ में पेरी-पेरी मसाला डालें। थोड़ी काली मिर्च डालें और स्टफिंग तैयार है।

चौथा स्टेप- अब आटे को हाथ से गूंथते हुए सेट करें। इससे लोई तोड़ें और उसे हाथ से कटोरी जैसी शेप बना लें। आप चाहें तो चकला बेलन से बेलकर भी थोड़ा बढ़ा सकते हैं। तैयार स्टफिंग अच्छी तरह से भर दें और बंद कर दें। चकला पर थोड़ा सूखा आटा डालें और हल्के हाथ से बेलन की मदद से पराठा बेल लें।

पांचवां स्टेप- तवे को गर्म करें और इस पर थोड़ा ऑयल लगा दें और उसे टिशू पेपर से साफ कर दें। इससे पहला पराठा तवे पर चिपकेगा नहीं। अब तवे पर पराठा डालें और दोनों ओर से घी लगाकर इसे गोल्डन रंग आने और करारा होने तक सेंक लें। तैयार है कॉन्टिनेंटल पराठा।

आप इसे हरी मिर्च के अचार के साथ खाएं। बच्चों को पराठा दे रहे हैं तो सॉस या हरी चटनी के साथ दे सकते हैं। गर्मागरम कॉन्टिनेंटल पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल