1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कम तेल मसाले में बनाएं बिहार का ये चटपटा नाश्ता, बारिश में खाएं चने की घुघनी, फटाफट तैयार हो जाती है रेसिपी

कम तेल मसाले में बनाएं बिहार का ये चटपटा नाश्ता, बारिश में खाएं चने की घुघनी, फटाफट तैयार हो जाती है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 18, 2025 09:01 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 09:01 am IST

Chana Ghughani Recipe: हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता खाना है तो आप प्रोटीन से भरपूर चना घुघनी खा सकते हैं। बिहार का ये फेमस नाश्ता बहुत कम तेल मसाले में बनकर तैयार हो जाता है। जानिए चना घुघनी की रेसिपी।

चना घुघनी रेसिपी- India TV Hindi
चना घुघनी रेसिपी Image Source : SOCIAL

बिहार में गली मोहल्ले और हर चौराहे पर आपको चने की घुघनी खाने को मिल जाएगी। ये एक सेहतमंद नाश्ता है जिसे आप घर में आसानी से बनाकर खा सकते हैं। जानिए चने की घुघनी बनाने की रेसिपी।

मानसून में कुछ गर्म और चटपटा खाने का मन है तो नाश्ते में चने की घुघनी बनाकर खा सकते हैं। चने की ये रेसिपी खाने में जितनी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है उससे कहीं ज्यादा इसे बनाना आसान है। चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। नाश्ते में चना खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आप बहुत कम लेत मसाले में चने की घुघनी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे सुबह नाश्ते में या खाने के साथ सब्जी की तरह भी खा सकते हैं। आइये जानते हैं चना घुघनी की रेसिपी।

चना घुघनी रेसिपी

पहला स्टेप- ये नाश्ता सबसे आसान नाश्ते में से एक है। इसके लिए आपको काले चने लेने हैं। चने को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह साफ पानी से चने को वॉश कर लें। अब इसके लिए 2 प्याज मोटा काट लें। आप चाहें तो इसमें बेबी ऑनियन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको प्याज को लंबा और मोटा काटना है। करीब 3-4 हरी मिर्च को सिर्फ 2 टुकड़ों में काट लें।

दूसरा स्टेप- अब गैस या चूल्हे पर कड़ाही रखें और उसमें सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने पर थोड़ा जीरा और हींग डाल दें। आप चाहें तो हींग जीरा का इस्तेमाल नहीं भी कर सकते हैं। अब तेल में चना, प्याज और मिर्च को एक साथ मिलाकर डाल दें। ऊपर से नमक डाल दें और ढककर पकाएं।

तीसरा स्टेप- बीच में एक दो बार चलाते हुए चेक कर लें। चना जब हल्का गल जाए और हाथ से दबाने पर पका जैसा लगे तो समझ लें चना घुघनी बनकर तैयार है। चना घुघनी को हाई फ्लेम पर पकाना होता है। इससे स्वाद अच्छा आता है और प्याज भी अच्छी तरह भुन जाता है।

तैयार है बिहार का स्वादिष्ट नाश्ता चना घुघनी। आप इसे ऐसे ही नाश्ते में खा सकते हैं। कुछ लोग इसे रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं। बहुत कम तेल और बिना मसाले के इसे तैयार किया जाता है। इसलिए ये एक हेल्दी नाश्ता बन जाता है। वजन घटाने वाले भी इसे आसानी से खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल