1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी ओट्स उपमा टेस्ट किया है? आपकी फेवरेट बन जाएगी पोषक तत्वों से भरपूर ये रेसिपी

क्या कभी ओट्स उपमा टेस्ट किया है? आपकी फेवरेट बन जाएगी पोषक तत्वों से भरपूर ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 04, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 04:46 pm IST

क्या आप भी ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स के लिए हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आपको ओट्स उपमा की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

ओट्स उपमा- India TV Hindi
ओट्स उपमा Image Source : INDIA TV

उपमा ओट्स बनाने के लिए आपको एक कप ओट्स, आधा बारीक कटा हुआ प्याज, एक-चौथाई कप बारीक कटी हुई गाजर, एक-चौथाई कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक-चौथाई कप मटर, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हाफ इंच कद्दूकस की हुई अदरक, 6 करी पत्ते, हाफ छोटी स्पून राई, हाफ छोटी स्पून उड़द दाल, हाफ छोटी स्पून चना दाल, एक-चौथाई स्पून हल्दी पाउडर, नमक, एक बड़ी स्पून तेल, एक छोटी स्पून नींबू का रस, एक बड़ा स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया और 2 कप पानी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- कड़ाही में ओट्स को धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए सूखा भून लीजिए। सूखे भुने हुए ओट्स को अलग कर इसी कड़ाही में तेल गर्म कर लें।

दूसरा स्टेप- आपको गर्म तेल में राई, उड़द दाल और चना दाल को सुनहरा होने तक चलाते रहना है और फिर इसमें करी पत्ता, कद्दूकस की हुई अदरक और हरी मिर्च एड कर इन्हें भी भून लेना है।

तीसरा स्टेप- अब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डालकर इसे भी भून लीजिए। आखिर में गाजर, शिमला मिर्च और मटर के दाने डालकर इन्हें दो मिनट तक कुक करें जिससे सब्जियां नरम हो जाएं।

चौथा स्टेप- अब कड़ाही में हल्दी पाउडर और नमक एड कर मिक्स कर लीजिए और फिर इसमें दो कप पानी एड कर इस मिक्सचर को बॉइल होने दीजिए।

पांचवां स्टेप- पानी में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए ओट्स मिला लीजिए और लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर कड़ाही को ढका रहने दें जिससे ओट्स पानी सोख ले।

छठा स्टेप- आखिर में गैस बंद करके आप ओट्स उपमा में नींबू का रस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिला सकते हैं जिससे इसका स्वाद बढ़ जाए।

आप गर्मागर्म ओट्स उपमा को नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को ये हेल्दी डिश काफी ज्यादा पसंद आएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल