1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं ओट्स पोहा, वजन घटाने में असरदार है ये रेसिपी, जानिए बनाने की विधि

नाश्ते में बनाकर खाएं ओट्स पोहा, वजन घटाने में असरदार है ये रेसिपी, जानिए बनाने की विधि

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 04, 2025 07:59 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 07:59 am IST

Oats Poha Recipe: नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसे बनाना भी आसान हो और वजन घटाने में भी असरदार हो, तो आप ओट्स पोहा बनाकर खा सकते हैं। ओट्स पोहा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। जानिए ओट्स पोहा की रेसिपी।

ओट्स पोहा रेसिपी- India TV Hindi
ओट्स पोहा रेसिपी Image Source : SOCIAL

सुबह उठकर कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी खाने का मन है तो आप ओट्स पोहा बना सकते हैं। जी हां ओट्स से टेस्टी पोहा बनकर तैयार हो जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है। सिर्फ 15 मिनट में ओट्स से पोहा बनकर तैयार हो जाता है। इस पोहा को खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। डाइटिंग करने वाले लोग भी ओट्स पोहा खा सकते हैं। हेल्दी और टेस्टी ओट्स पोहा बड़ों और बच्चों सभी को पसंद आएगा। आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं ओट्स पोहा और इसकी रेसिपी क्या है?

ओट्स पोहा रेसिपी

पहला स्टेप- एक पैन में 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने पर 1 छोटी चम्मच राई और थोड़ा जीरा डालकर चटकने दें। 8-10 करी पत्ता डाल दें और इसमें 1 बरीक कटी मिर्च डालकर चलाएं। अब 1/4 कप बारीक कटा प्याज डालकर पकाएं। गैस की फ्लेम मीडियम ही रखें। 

दूसरा स्टेप- प्याज का रंग हल्का बदलने पर इसमें दूसरी सब्जियां जैसे बारीक कटी बीन्स, बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर और हरी मटर डाल दें। सब्जियों को गलने तक कवर करके पकाएं। जब सब्जियां हल्की पक जाएं तो आधा छोटी चम्मच हल्दी डालकर पकाएं।

तीसरा स्टेप- आप चाहें तो सब्जियों के साथ दूसरी सब्जियां जैसे चुकंदर या टमाटर भी मिला सकते हैं। हम यहां बिना टमाटर के ओट्स पोहा तैयार कर रहे हैं। जब सारी सब्जियां गल जाएं तो इसमें ओट्स डालने की बारी आती है।

चौथा स्टेप- सब्जियों में 1 कप प्लेन ओट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। स्वादानुसार नमक मिला दें। अगर आप वजन घटाने के लिए ओट्स पोहा बना रहे हैं तो इसमें ओट्स की मात्रा थोड़ी कम रख सकते हैं। अब 2-3 बार हथेली पर पानी लेकर ओट्स पर छिड़क दें।

पांचवां स्टेप- अब ढककर धीमी आंच पर ओट्स पोहा को स्टीम में 3-4 मिनट के लिए पकने दें। अब एक बार ओट्स को खोलकर चलाकर चेक कर लें। अगर ओट्स ज्यादा ड्राई लग रहा है तो थोड़ा पानी और छिड़क दें और कवर करके कुछ देर और पकाएं। अगर ओट्स सॉफ्ट हो चुके हैं तो गैस बंद करके हरा धनिया और थोड़ा नींबू का रस निचोड़कर ढक दें।

छठा स्टेप- हल्का भाप में रहने के बाद ओट्स पोहा को गर्मागरम सर्व करें। आपको यकीन नहीं होगा कि ओट्स से इतना हेल्दी और टेस्टी पोहा भी बन सकता है। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए ये बेस्ट रेसिपी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल