1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नीता अंबानी बनारस की जिस टमाटर चाट की दीवानी हैं आप उसे घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नीता अंबानी बनारस की जिस टमाटर चाट की दीवानी हैं आप उसे घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 18, 2025 08:37 am IST,  Updated : Aug 18, 2025 08:41 am IST

Banaras Tamatar Ki Chaat Recipe: बनारस की टमाटर चाट देश विदेश में फेमस है। नीता अंबानी से लेकर कई बॉलीवुड एक्टर एक्ट्रेस बनारस की चाट खाना नहीं भूलते हैं। अगर आप भी काशी की टमाटर चाट चखना चाहते हैं तो इस रेसिपी से झटपट तैयार कर लें।

बनारस की टमाटर चाट- India TV Hindi
बनारस की टमाटर चाट Image Source : ANI

बनारस शिव की भक्ति और अपने ज़ायके के लिए जाना जाता है। जो भी बनारस जाता है वो यहां के लोकल फूड का आनंद लिए बिना नहीं रह पाता है। फिर चाहे वो बनारस का पान हो या बनारस की टमाटर चाट हो। नीता अंबानी से लेकर कई बड़े हस्तियां बनारस की टमाटर चाट की दीवानी हैं। खाने में खट्टी मीठी और बड़ी ही स्वादिष्ट ये चाट लोकल लोगों के अलावा दुनियाभर में फेमस है। अगर आप बनारस की चाट का मजा अपने घर में लेना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।

बनारस की टमाटर चाट की रेसिपी

पहला स्टेप- चाट बनाने से पहले शुगर सीरप तैयार कर लें। इसके लिए 2 बड़े चम्मच चीनी और आधा कप पानी डालकर उबाल लें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें भुना जीरा और काला नमक डाल दें। 2 मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें।

दूसरा स्टेप- अब 3-4 टमाटर लें और उन्हें बारीक काट लें। अब कड़ाही में 1 चम्मच घी डालें। अब इसमें जीरा, बारीक कटी अदरक, 2 हरी मिर्च डालकर भूनें और इसमें टमाटर डालकर पिसे मसाले डाल दें।

तीसरा स्टेप- धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर टमाटर को मसाले के साथ मिक्स कर दें। अब थोड़ा नमक डाल दें और 4 मिनट के लिए टमाटर को पकाएं। अब टमाटर को मैश कर दें और आधा कप पानी डाल दें।

चौथा स्टेप- अब 3 मीडियम साइज के उबले आलू लें और उन्हें बारीक मैश कर लें। आलू को टमाटर में मिला लें। अब थोड़ा आमचूर और काला नमक डाल दें। अब थोड़ा गरम मसाला डाल दें और सारी चीजों को पकाएं। इसमें आधा स्पून भुना जीरा और चाट मसाला डाल दें। 

पांचवां स्टेप- ऊपर से हरा धनिया डालें और आधे नींबू का रस चाट में मिला दें। चाट को सर्व करने के लिए प्टेल में डालें ऊपर से देसी घी डालें और 2 चम्मच शुगर सीरप डाल दें। हरा धनिया, काला  नमक, भुना जीरा और चाट मसाला ऊपर से डालकर सर्व करें। 

टमाटर चाट को सर्व करने के लिए आप ऊपर से कोई सेव या नमकीन भी डाल सकते हैं। तैयार है काशी बनारस की फेमस टमाटर चाट जिसे बनाना है बहुत आसान। जब जी चाहे आप टमाटर की चाट घर में बनाकर खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल