Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. न आटा न मैदा, इस सफेद चीज से बना लें खस्ता पूरियां, मुंह में रखते ही घुल जाएंगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

न आटा न मैदा, इस सफेद चीज से बना लें खस्ता पूरियां, मुंह में रखते ही घुल जाएंगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth Published : Dec 03, 2025 10:45 am IST, Updated : Dec 03, 2025 10:45 am IST

Rice Poori Recipe: बिना आटे के भी पूरियां बन सकती है और वो भी बहुत टेस्टी और एकदम खस्ता। इसके लिए आपको सिर्फ इन दो सफेद चीजों की जरूरत होगी। आप नाश्ते में ये पूरियां बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

चावल के आटे और मूली की पूरियां- India TV Hindi
Image Source : INSTA/ @COOKWITHCHAITI चावल के आटे और मूली की पूरियां

सर्दियों में गर्म और तली भुनी चीजें खाने का बहुत मन करता है। अगर आप नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो बिना आटा और मेदा के पूरियां बना सकते हैं। जी हां आप चावल और मूली को मिलाकर स्वादिष्ट पूरियां बनाकर तैयार कर सकते हैं। इन पूरियों को सुबह नाश्ते में खाएं या लंच और डिनर में बनाएं, हर कोई आपकी इसे रेसिपी का दीवाना हो जाएगा। खास बात ये है कि चावल की पूरियों को बनाना बहुत ही आसान है। आप सिर्फ कुछ चीजों के मदद से ये टेस्टी नाश्ता बनाकर तैयार कर सकते हैं।

चावल के आटे की पूरियां बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- एक मीडियम साइज की मूली लें और उसे छीलकर कद्दूकस कर लें। मूली के पत्ते अगर ताजा हैं तो उन्हें बारीक चॉप करके थोड़ा इस्तेमाल किया जा सकता है। एक पैन में 1 चम्मच ऑयल गर्म करें। इसमें 1 कप कद्दूकस की गई मूली डालें। 5-7 मिनट पकाएं और फिर 1 कप पानी डाल दें। नमक, कलौंजी, अजवाइन, बारीक कटा हरा धनिया और फिर इसमें चावल का आटा मिलाते जाएं। चावल के आटे को हाथ से मलते हुए अच्छा आटा जैसा कर लें। लोई लें और हल्का चावल का आटा लगाकर गोल बेल लें।

दूसरा स्टेप- कड़ाही में तेल गर्म करें और चावल की पूरियों को सुनहरा होने तक तल लें। पूरियों को मीडियम फ्लेम पर फ्राई करना है। एकदम खस्ता और मुंह में घुल जाने वाली पूरियां बनकर तैयार हो जाएंगी। आप इन्हें चटनी के साथ, टमाटर की सॉस या फिर ऐसे ही चाय के साथ खा सकते हैं। एक बार सर्दियों में ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

तीसरा स्टेप- एक पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल लें और उसमें 2 टमाटर को बीच से 4 टुकड़ों में काटकर पैन में रख दें। इसमें 6-7 कली लहसुन डालें और 1 साबुह लाल मिर्च डालकर थोड़ी देर पकने दें। टमाटर को किसी लिड से ढककर पकाएं। अब छिलका हटा दें और ठंडा होने पर टमाटर, लहसुन, लाल मिर्च को मैशर की मदद से मसल लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, 2 चम्मच कददूकस की गई मूली, नमक और नींबू का रस डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। तैयार है मूली की पूरियों से खाई जाने वाली चटनी।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement