Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में मूंगफली के लड्डू खाने से नहीं लगेगी ठंड, बस इस रेसिपी का करें इस्तेमाल, झट से बन जाएगा

सर्दियों में मूंगफली के लड्डू खाने से नहीं लगेगी ठंड, बस इस रेसिपी का करें इस्तेमाल, झट से बन जाएगा

Written By: Vanshika Saxena Published : Nov 22, 2024 06:17 pm IST, Updated : Nov 22, 2024 06:17 pm IST

अगर आप भी सर्दियों में अपने शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं, तो मूंगफली के लड्डुओं का सेवन कर सकते हैं। आइए मूंगफली के लड्डू बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

मूंगफली के लड्डू- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL मूंगफली के लड्डू

क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में मूंगफली के लड्डू खाना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर आप लिमिट में रहकर इन्हें कंज्यूम करते हैं, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। सर्दियों में मूंगफली के लड्डू खाकर आप अपनी बॉडी को अंदर से गर्म रख सकते हैं। इसके अलावा मूंगफली के लड्डू आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। तो ये है मूंगफली के लड्डू बनाने का बेहद आसान तरीका...

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कप मूंगफली को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से भून लीजिए। इसके बाद भुनी हुई मूंगफली के छिलके उतार लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब रोस्टेड मूंगफली को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लीजिए। इसके बाद एक कढ़ाई में 2 स्पून घी डालकर गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- आपको इसी कढ़ाई में हाफ कप गुड़ डालना है और फिर गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाना है। गुड़ के पिघल जाने के बाद गैस बंद कर लीजिए। 

चौथा स्टेप- जब गुड़ गुनगुना हो जाए, तब आपको इसमें पिसी हुई मूंगफली एड करनी है। इसके साथ ही इलायची पाउडर और हाफ कप घिसा हुआ नारियल भी एड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस मिक्सचर को लड्डुओं की शेप दे सकते हैं।

जब मूंगफली के लड्डू ठंडे हो जाएं, तब आप इन्हें सर्व कर सकते हैं। इनका टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन लड्डुओं को आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। इस तरीके की मदद से लगभग हफ्ते भर तक मूंगफली के लड्डू खराब नहीं होंगे। हर रोज एक से दो मूंगफली के लड्डू खाना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement