1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बाजरा की रोटी, गुड़ और घी से बनाएं टेस्टी मलीदा, दाल के साथ खाने में आ जाएगा मजा

बाजरा की रोटी, गुड़ और घी से बनाएं टेस्टी मलीदा, दाल के साथ खाने में आ जाएगा मजा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 17, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 04:52 pm IST

Pearl Millet Sweet: सर्दियों में तरह-तरह की डिश खाने का मन करता है। आप बाजरा की रोटी से टेस्टी मलीदा बनाकर खा सकते हैं। बाजरा शरीर को गर्म रखता है। बच्चों को मलीदा खिलाने से शरीर में ताकत आती है। जानिए कैसे बनाएं बाजरा की रोटी से मलीदा।

Malida Recipe- India TV Hindi
बाजरा मलीदा Image Source : SOCIAL

Malida Recipe: सर्दियों में सीजन के हिसाब से डाइट लेना बहुत जरूरी है। ठंड में ऐसी कई चीजें बनाई जाती हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट लगती हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। ठंड में बाजरा बहुत हेल्दी रहता है। आप बाजरा की रोटी, बाजरा की टिक्की और बाजरा का मलीदा बनाकर खा सकते हैं। बाजरे की रोटी से बना मलीदा उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाण, राजस्थान और पंजाब में बड़े शौक से खाया जाता है। स्वीट डिश के रूप में आप मलीदा खा सकते हैं इसके अलावा कुछ लोग उड़द की दाल से भी मलीदा खाते हैं। मलीदा में गुड़ और घी डाला जाता है। इसे बाजरी की रोटी को मैश करके बनाया जाता है। मलीदा खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और भरपूर एनर्जी भी मिलती है। जानिए मलीदा कैसे बनाते हैं और मलीदा की रेसिपी क्या है?

मलीदा बनाने के लिए सामग्री

बाजरा की रोटी का मलीदा बनाने के लिए आपको 1 कप बाजरा का आटा चाहिए। इसमें 1 कप टूटा हुआ गुड़ और 2-3 स्पून देसी घी, इलाइची पाउडर, 5 काजू और 5 बादाम कटे हुए और 1 पिंच नमक लेना है। 

मलीदा बनाने की रेसिपी

  • बाजरा का मलीदा तैयार करने के लिए सबसे पहले बाजरा के आटे को नमक डालकर गूंध लें।

  • आटा मुलायम गूंथना चाहिए जिससे आसानी से बाजरा की रोटी बनाई जा सकें।

  • अब पूरे आटे से बाजरा की सॉफ्ट रोटियां बनाकर तैयार कर लें और रखते जाएं।

  • जब रोटी हल्की ठंडी हो जाएं तो हाथों से मसलते हुए इसका बारीक पाउडर जैसा बनाकर तैयार करना है।

  • अगर हाथ से मसलने में मुश्किल आती है तो इसे मिक्सी में पीस लें और फिर थोड़ी देर हाथ से रगड़ लें।

  • अब इस रोटी के चूरा में मैश किया हुआ गुड़ डालें और अच्छी तरह से मिक्स करते जाएं।

  • ध्यान रखें गुड़ और रोटी का कोई मोटी टुकड़ा नहीं बचना चाहिए। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।

  • अब मलीदा में इलाइची पाउडर और पिघला हुआ देसी घी डालकर मिक्स कर लें।

  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप मलीदा में कटे हुए काजू बादाम भी डाल सकते हैं और इसके लड्डू बना लें।

  • बाजरा की रोटी से बना स्वादिष्ट मलीदा बनकर तैयार है। आप इसे स्वीट डिश की तरह खा सकते हैं। 

  • मलीदा दाल बाटी और चूरमा की तरह भी खाया जाता है। उड़द की दाल से मलीदा खाने में बहुत टेस्टी लगता है।

सर्दियों में बनाकर स्टोर कर लें कसूरी मेथी, सालभर बनी रहेगी खुशबूदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल