1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Ramadan 2024: शुरू होने वाला है माह-ए-रमजान, जानें सहरी के लिए केसरिया दूध की रेसिपी

Ramadan 2024: शुरू होने वाला है माह-ए-रमजान, जानें सहरी के लिए केसरिया दूध की रेसिपी

 Published : Mar 09, 2024 04:04 pm IST,  Updated : Mar 09, 2024 06:01 pm IST

केसरिया दूध को पीने से पेट ठंडा रहता है और शरीर पूरी तरह से हाइड्रेडेट रहता है। ऐसे में जानते हैं इसकी रेसिपी और आप माह-ए-रमजान में इसे कैसे बनाएं।

Ramadan Sehri Drink - India TV Hindi
Ramadan Sehri Drink Image Source : SOCIAL

माह-ए-रमजान शुरू होने वाला है। सुबह शाम लोग तरह-तरह की चीजें सहरी के लिए या फिर इफ्तार के लिए बनाएंगे। इस दौरान ध्यान देने वाली बात ये है कि जो भी भी चीज खाएं हल्का खाएं। यानी कि जिसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। साथ ही शरीर हाइड्रेटेड रहे और शरीर में पानी की कमी न हो जाए। इसके अलावा दिनभर आपको भूख भी न लगे। तो, ऐसे में सहरी में आप केसरिया दूध पी सकते हैं। इसे बनाना तो आसान है ही, साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। 

केसरिया दूध की रेसिपी-Kesariya doodh recipe

-केसर

-दूध 
-पिस्ता
-इलायची
-मखाना
-चीनी
-नारियल

 

Iftar recipe: लखनऊ और हैदराबाद में बेहद फेमस है ये डिश, जानें इसकी खास रेसिपी

केसरिया दूध कैसे बनाएं-How to make Kesariya doodh

-केसरिया दूध बनाने के लिए दूध को गर्म करें और इसमें केसर डालकर पका लें।
-फिर ड्राई फ्रूट्स को घी में डालकर भून लें और फिर इसे पीस लें।
-इसके बाद इसे दूध में डालें और पकाते रहें।
-जब ये पक जाए तो इसे एक गिलास में निकाल लें।
-फिर इसे फ्रिज में डालें और ठंडा कर लें।
-अब इसे सर्व करें और पिएं।

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाकर खाएं लौकी और मखाने की खीर, शरीर में दिनभर बनी रहेगी ताकत

केसरिया दूध को पीने से पहले इसे ठंडा करना इसके स्वाद को बढ़ाता है। तो, आपको करना ये है कि इस दूध को ठंडा कर लें और फिर इसे पिएं। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। ये पेट को ठंडा करता है और दिनभर हाइड्रेटेड रखता है। इस प्रकार ये सेहत के लिए फायदेमंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल