1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लौकी की बर्फी कितने दिन तक रखी जा सकती है? बीमार होने से बचना है तो जानें स्टोर करने का सही तरीका

लौकी की बर्फी कितने दिन तक रखी जा सकती है? बीमार होने से बचना है तो जानें स्टोर करने का सही तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 20, 2023 04:30 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 04:30 pm IST

लौकी की बर्फी अलग-अलग रेसिपी के हिसाब से बनाई जाती है। ऐसे में इस बर्फी को बनाने की रेसिपी इस बात को तय करती है कि आप इसे कैसे स्टोर करें।

lauki_barfi- India TV Hindi
lauki_barfi Image Source : FREEPIK

लौकी की बर्फी किसे नहीं पसंद। इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रेसिपी के साथ बनाई जाती है। दरअसल, इस बर्फी की खास बात ये है कि ये डायबिटीज से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है। दरअसल, लौकी में अपने कुछ खास तत्व हैं। जैसे फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई सारे तत्व। लेकिन, जब बर्फी की बात आती है तो ये भी सवाल उठता है कि लौकी की बर्फी को कितने दिन तक स्टोर किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक खास बर्फी रेसिपी जानेंगे।

लौकी की बर्फी कितने दिन तक रखी जा सकती है? 

अगर आपने खोया पका कर लौकी की बर्फी बनाई (recipe of lauki barfi) है और ये बिलकुल सूखा हुआ है तो आप इसे 7-10 दिनों तक फ्रिज में ताजा रख सकते हैं। अगर आपने इन दोनों ही चीजों को देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिला कर रखा है तो, आप इसे 15 दिन तक खा सकते हैं। इसके अलावा आप लौकी की बर्फी को अगर थोड़ा गीला कर के बना रहे हैं तो, इसे 2 से 3 दिन में खा जाएं। क्योंकि गीले वाली बर्फी में फूंफद लग सकती है और ये जल्दी खराब हो सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि बर्फी को बटर पेपर में लगा कर स्टोर करें या फिर ग्लास कंटेनर में। 

lauki_benefits
Image Source : FREEPIKlauki_benefits

इस भीषण गर्मी में भी सर्दी-जुकाम का कारण हो सकता है सर्द गर्म, परेशान न हों और आजमाएं ये 4 देसी नुस्खे

डायबिटीज वालों के लिए लौकी की बर्फी की खास रेसिपी-lauki barfi recipe for diabetes

डायबिटीज वालों के लिए लौकी की बर्फी का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। बस आपको इसे बनाने की रेसिपी में कुछ बदलाव करना है। जैसे कि पहले तो, इसमें मावा बिलकुल नेचुरल पका हुआ मिलाएं। चीनी न डालें और खजूर को पीस कर मिलाएं।  फिर सबको भूनकर बर्फी के लिए सेट करें और इसका सेवन करें। 

चिलचिलाती गर्मी में आपका माथा ठंडा कर देगा ये गुड़ का शरबत, जानें रेसिपी और फायदे

लौकी की बर्फी खाने के फायदे कई हैं। सबसे पहले तो आप इसे व्रत या पूजा-पाठ में खा सकते हैं। दूसरा, आप इसे क्रेविंग होने पर भी खा सकते हैं जो कि इमोशनल ईटिंग को रोकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल