1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Republic Day Special Recipe : इस बार घर पर बनाएं ये तीन तरह के पकवान, जानें आसान रेसिपी

Republic Day Special Recipe : इस बार घर पर बनाएं ये तीन तरह के पकवान, जानें आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2022 07:08 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 12:44 pm IST

इस बार हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही खास पकवान के बारें में जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

Republic Day Special Recipe- India TV Hindi
Republic Day Special Recipe Image Source : FREEPIK

Highlights

  • गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
  • त्योहार का मौका हो तो घर पर मीठा बनना लाजमी है।

हर साल गणतंत्र दिवस पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों की छुट्टियां भी रहती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही बच्चों और परिवारवालों के लिए कुछ स्वादिष्ट पकवान बना सकते हैं। इस बार हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही खास पकवान के बारें में जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। आपके घरवाले इसे देखकर भी खुश होंगे और खाकर भी। आइए जानते हैं।

1. सबसे पहले हम आपको बताएंगे सेवई की खीर बनाने की रेसिपी। त्योहार का मौका हो तो घर पर मीठा बनना लाजमी है। ऐसे में इस बार आप घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट खीर। ये बनाने में  जितनी आसान होती है उतना ही इसका स्वाद लाजवाब होता है। आइए जानते हैं सेवई की खीर बनाने की आसान रेसिपी।

सेवई की खीर
Image Source : FREEPIK सेवई की खीर

सेवई की खीर बनाने की सामग्री 

  • दूध - 1 लीटर
  • सेंवई -  1/4 कप 
  • चीनी - 1/2 कप 
  • बारीक कटा हुआ - 10-12 बादाम
  • किशमिश - 2 टेबलस्पून
  • काजू - 10-12
  • इलायची पाउडर 
  •  घी

सेवई की खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर इसे गर्म करें। जब घी गर्म हो जाएं तो इसमें बारीक कटा हुआ बदाम, किशमिश और काजू डाल दें।  इसके बाद इसे अच्छी तरह से भुने। जब ये हल्के भूरे रंग का हो जाए तो इसे बाहर निकाल कर रख दें। अब उसी पैन में सेवई डालें और उससे भी हल्का भुने। इस दौरान गैस कि आंच धीमी रखें और लगातार चम्मच से चलाते रहें। अब सेवई को निकाल लें। अब पैन में दूध डालकर उबालें। जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें सेवई डालकर इसे अच्छी तरह से पकाएं। इसे चलाते हुए करीब  4 से 5 मिनट तक पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक की सेवई अच्छी तरह से पक जाए और दूध गाढ़ा ना हो जाए। इसके बाद इसमें ऊपर से चीनी डालकर 2 मिनट तक लगातार चम्मच चलाते हुए पकाएं। अब रोस्ट किया हुआ ड्राई फ्रूट्स डालें। फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसमें ऊपर से एक चुटकी इलायची पाउडर डालकर कुछ देर तक मध्यम आंच में पकाएं। अब आपकी सेवई की खीर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। आप चाहें तो इसे ड्राई फ्रूट्स के बारीक टुकड़ों से सजा सकते हैं। 

2. आप इस गणतंत्र दिवस पर घर में टेस्टी ब्रेड पेस्ट्री भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं ब्रेड पेस्ट्री बनाने की आसान रेसिपी। 

ब्रेड पेस्ट्री
Image Source : FREEPIKब्रेड पेस्ट्री 

ब्रेड पेस्ट्री बनाने के लिए सामग्री

  • वाइट ब्रेड स्लाइस - 4
  • फेटी हुई मलाई - 1/3 कप
  • चीनी - 2 बड़े चम्मच
  • रंगीन शुगर बॉल - 2 बड़े चम्मच 
  •  चॉकलेट चिप्स - 25-30
  • चेरी - 1-2 
  • पानी - 1/4 कप 

ब्रेड पेस्ट्री बनाने की रेसिपी

  • पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले  एक ठंडे बाउल में फेटी हुई मलाई यानी व्हिप क्रीम डाल कर चम्मच से 3 मिनट तक फेटें। इसके बाद एक कटोरी में चीनी और पानी को अच्छी से घोल लें। अब पेस्ट्री बनाने के लिए ब्रेड के किनारे और बीच में से काट लें। इसके बाद ब्रेड के टुकड़े को ट्रे में रखें और उस पर 1 चीनी और पानी डालकर फैलाएं। उसके बाद क्रीम की एक मोटी लेयर फैलाएं और ब्रेक का दूसरा टुकड़ा रखें। इसके ऊपर भी ठीक पहले की तरफ शुगर सीरप और इसके बाद क्रीम फैलाएं।  इसी तरह से 5 लेयर करें और सबसे आखिरी लेयर को पूरी तरह से क्रीम से कवर कर दें। आप इसे चॉकलेट चिप्स, क्रीम, वेफर्स या अपने मनपसंद तरीके से सजा सकते हैं। 

3. अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं और चाहते हैं कि मीठे में कुछ खास हो तो जलेबी आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार लीजिए जलेबी का स्‍वाद। यह बनाने में बेहद आसान होती हैं। आप इसे दूध, दही या फिर रबड़ी के साथ भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं टेस्‍टी जलेबी बनाने की आसान रेसिपी।

 जलेबी
Image Source : FREEPIK जलेबी

जलेबी बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा - 1 कटोरी 
  • कस्टर्ड पाउडर - 2 चम्मच 
  • बेकिंग पाउडर - 1/4 चम्मच 
  • दही - 2 चम्मच
  • विनेगर - 1/2 चम्मच
  • जलेबी का कलर - 1/4 चम्मच 
  • चाश्‍नी - 1 कटोरी
  • पिस्ता - 1 चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • फूड कलर -2 बूंद
  • चीनी - 3 कप
  • केसर - चुटकी भर
  • घी  - 3 चम्मच

जलेबी बनाने की विधि

  • जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें। अब इस बाउल में मैदा और दही मिक्स कर दें। उसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर, बेकिंग पाउडर, दही, विनेगर, जलेबी का कलर और पानी डालकर चम्मच से मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रहे कि आपका घोल ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। अब एक मोटा कपड़ा लें और उसे कोन का‌ आकार दें। अब कोन की नोक को कैंची से काटकर जलेबी बना कर देखें। अगर आपको पतली जलेबी चाहिए तो नोक को‌ कम कांटे। उसके बाद एक कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गर्म करें। अब तैयार मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालकर जलेबी बना लें। जब तक जलेबी हल्के भूरे रंग के ना हो जाए तब तक उन्हें तलते रहें।

चाश्‍नी बनाने के लिए

  • चाशनी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब इसको पकाएं। जब ये उंगली में लेने से तार खींचने लगे तब गैस को बंद कर दें। अब इसमें केसर डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद इस तैयार चाश्‍नी में जलेबियों को डालकर  2 से 3 मिनट तक के लिए छोड़ दें। लीजिए जलेबी हो गई तैयार। आप चाहें तो जलेबी पर केसर की गार्निशिंग भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल