1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Makar Sankranti Recipe: खिचड़ी के बिना अधूरा माना जाता है मकर संक्रांति का पर्व, जानें आसान रेसिपी

Makar Sankranti Recipe: खिचड़ी के बिना अधूरा माना जाता है मकर संक्रांति का पर्व, जानें आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Jan 14, 2022 08:07 am IST

मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने की आसान सी रेसिपी।

Makar Sankranti Khichdi Recipe- India TV Hindi
Makar Sankranti Khichdi Recipe Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़, खिचड़ी खाना महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • इस दिन गंगा स्नान, ध्यान और दान पुण्य का विशेष महत्व है।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन गंगा स्नान, ध्यान और दान पुण्य का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन जितना तिल, गुड़ खाना महत्वपूर्ण माना जाता है उताना ही खिचड़ी बनाने की भी परंपरा है। ऐसी मान्याता है कि खिचड़ी के बिना मकर संक्रांति अधूरा माना जाता है। इसलिए मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने की आसान सी रेसिपी। 

वेजिटेबल खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • मूंग दाल - एक कप
  • बाजरा - एक कप
  • कटी हुई गाजर - आधा कप
  •  बींस - आधा कप
  • मटर - आधा कप
  • हरी मूंग दाल - आधा कप 
  •  प्‍याज  - 1 कटा हुआ 
  •  हल्दी - आधा चम्मच
  • जीरा - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार

Makar Sankranti 2022: कब है मकर संक्रांति? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पौराणिक कथाएं

वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की विधि

  • वेजिटेबल खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल धोकर आधे घंटे तक के लिए भिगोकर रख दें। 
  • उसके बाद बाजरा को धोएं और इसे भी पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 
  • अब प्रेशर कुकर में एक टेबलस्‍पून तेल डालें। 
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक टेबलस्‍पून जीरा डाल दें।
  • इसके बाद इसमें कटी हुई प्‍याज डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 
  • जब प्याज हल्‍का भूरे रंग का हो जाए तो इसमें गाजर, कटे हुए बींस और मटर डालकर अच्छी तरह से मिक्‍स कर लें।
  • थोड़े देर पकाने के बाद इसमें मूंग दाल और बाजरे के साथ उसका पानी भी डाल दें। 
  • फिर इसमें थोड़ा और पानी डालकर उबाल लें।
  • अब स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और हल्‍दी पाउडर डालें। 
  • अब प्रेशर कुकर का ढक्‍कन बंद कर दें और इसमें तीन से चार सीटियां लगने दें।  
  • गरमागरम खिचड़ी बनकर तैयार है।

Makar Sankranti Recipe :  इस मकर संक्रांति तिल के लड्डू से करें मुंह मीठा, बनाने में है बेहद आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल