1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मीठे की क्रेविंग शांत करने के लिए खाएं ये लड्डू, बिना चीनी और गुड़ के तैयार, नोट कर लें रेसिपी

मीठे की क्रेविंग शांत करने के लिए खाएं ये लड्डू, बिना चीनी और गुड़ के तैयार, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 16, 2026 08:28 am IST,  Updated : Jul 16, 2026 08:28 am IST

खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन है लेकिन वो हेल्दी भी होना चाहिए, तो आप ये शुगर फ्री ड्राई फ्रूट्स और सत्तू से बने लड्डू खा सकते हैं। ये लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

शुगर फ्री लड्डू रेसिपी- India TV Hindi
शुगर फ्री लड्डू रेसिपी Image Source : INDIA TV

मीठा खाने के शौकीन लोगों को कुछ मीठी चीज खाने की क्रेविंग होती है। ये क्रेविंग शाम को या रात को काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी कुछ मीठा खाना है लेकिन हेल्दी भी होना चाहिए, तो इसके लिए ये लड्डू परफेक्ट हैं। सिर्फ ड्राई फ्रूट्स और सत्तू से बेहद स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो जाते हैं। आप इन्हें वेट लॉस के दौरान डाइट करते वक्त भी खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज भी ये लड्डू खा सकते हैं। इन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और आपके मीठा खाने की क्रेविंग भी कम होगी। खास बात ये है कि इस लड्डू को बनाने में हम चीनी या गुड़ या कोई भी मीठी चीज का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। फटाफट नोट कर लें शुगर फ्री लड्डू की ये रेसिपी।

बिना चीनी और गुड़ के शुगर फ्री लड्डू रेसिपी

पहला स्टेप- एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें। इसमें आधा कप कद्दू के बीज, आधा कप तरबूज के बीज, आधा कप सूरजमुखी के बीज, आधा कप टुकड़ों में कटे हुए बादाम, दो बड़े चम्मच तिल डालकर हल्का भून लें। सारी चीजों को भूनने के बाद निकाल लें। अब कड़ाही में मखाने डालकर क्रिस्पी होने तक रोस्ट करें। मखाने को लो मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनना है। सारी चीजों को मिलाकर एक मिक्सी जार में डालकर पीस लें। इसका पाउडर जैसा बना लें। अब इसमें आधा कप टुकड़ों में कटा हुआ बिना बीज वाला खजूर डाल दें। खजूर डालकर भी थोड़ी देर पीस लें।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में 2 कप चना सत्तू लें और उसे 1 कप से थोड़ा कम घी डालकर भून लें। सत्तू क्योंकि भुने हुए चने से बना होता है इसलिए इसे बहुत ज्यादा देर तक भूनने की जरूरत नहीं होती है। भूनने के बाद सत्तू पतला हो जाएगा। इसे ठंडा होने दें और तैयार किया हुआ ड्राई फ्रूट्स वाला मिक्सचर इसमें मिला दें। अब थोड़ी पिसी हुई इलायची डालें और सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

इस लड्डू में चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया गया है। अगर आपको थोड़े मीठे लड्डू पसंद हैं तो इसमें गुड़ का पाउडर मिला सकते हैं। अगर जैगरी पाउडर नहीं है तो गुड़ को पिघलाकर भी मिला सकते हैं। इससे लड्डू स्वादिष्ट और आसानी से बन जाएंगे। डाइटिंग करने वाले भी इस लड्डू को खा सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल