Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शुगर फ्री अंजीर के लड्डू, डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं, नोट कर लें रेसिपी

शुगर फ्री अंजीर के लड्डू, डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं, नोट कर लें रेसिपी

Written By: Bharti Singh
Published : Jan 19, 2024 12:16 pm IST, Updated : Jan 19, 2024 12:16 pm IST

Anjeer Laddu Recipe: डायबिटीज के मरीज मीठा खाने की क्रेविंग शातं करने के लिए अंजीर और ड्राईफ्रूट्स के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। अंजीर के लड्डू खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। इन्हें बनाना भी आसान है। जानिए अंजीर के लड्डू की रेसिपी।

Fig Laddu- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अंजीर लड्डू

डायबिटीज के मरीज अक्सर मीठा देखकर ललचाते रहते हैं। शुगर में मीठा खाना मना होता है, लेकिन क्रेविंग शांत करने के लिए आप शुगर फ्री ड्राईफ्रूट्स लड्डू बनाकर खा सकते हैं। अंजीर शुगर में खाई जा सकती है। इसलिए आज हम आपको अंजीर के स्वादिष्ट लड्डू बनाना बता रहे हैं। अंजीर के लड्डू खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं। इन्हें बनाना भी आसान है। ये लड्डू आपके शरीर को भरपूर एनर्जी देंगे। अंजीर के लड्डू को सीमित मात्रा में डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। जानिए घर में अंजीर के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी। 
 

अंजीर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

अंजीर करीब 200 ग्राम 
आधा कप बादाम
आधा कप काजू
आधा कप अखरोट 
आधा स्पून इलाइची पाउडर
अधा कप से कम पिस्ता

अंजीर के लड्डू की रेसिपी 

  • सबसे पहले अंजीर को पानी में भिगो लें और साफ कर लें। अब अंजीर को बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • सारे ड्राईफ्रूट्स को भी बारीक काट लें या फिर मिक्सी में क्रश कर लें।
  • एक कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी लें और उसमें कटे हुए अंजीर के टुकडे डाल दें।
  • अंजीर के कटे हुए टुकड़े करीब 2 कप के आस-पास होने चाहिए।
  • जब अंजीर गरम होकर मुलायम हो जाए तो इसे मैशर की मदद से कड़ाही में ही मैश कर लें।
  • अंजीर को मैश करते हुए पेस्ट जैसा बनाकर तैयार करना है। अब इसमें कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डाल दें।
  • अब लो फ्लेम पर सारे ड्राईफ्रूट्स को अंजीर में अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इलाइची डालकर लकड़ी के मैशर से अच्छी तरह से सारी चीजों को मिला दें।
  • अब तैयार मसाले को प्लेट में निकाल लें और हाथ पर हल्का घी लगाते हुए लड्डू बना लें।
  • आप मीडियम साइज के सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लें और इन्हें एयरटाइट जार में स्टोर कर लें।
  • आप इन शुगर फ्री लड्डू को डायबिटीज में भी खा सकते हैं। ये लड्डू 15 दिन तक खराब नहीं होंगे।
बाजरा की रोटी, गुड़ और घी से बनाएं टेस्टी मलीदा, दाल के साथ खाने में आ जाएगा मजा

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement