1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिर्च करौंदा की ये रेसिपी अचार को भी कर देगी फेल, गर्मागरम पराठे के साथ खाएंगे तो सब्जी खाना भूल जाएंगे

मिर्च करौंदा की ये रेसिपी अचार को भी कर देगी फेल, गर्मागरम पराठे के साथ खाएंगे तो सब्जी खाना भूल जाएंगे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 01, 2025 11:44 am IST,  Updated : Jul 01, 2025 11:44 am IST

Karonda Recipe: बारिश के मौसम में गर्मागरम पराठे और अचार तो आपने खूब खाएं होंगे, लेकिन एक बार मिर्च करौंदा की इस रेसिपी से पराठे जरूर खाएं। यकीन मानिए इसके आगे सारी सब्जियों का स्वाद आपको फीका लगेगा।

मिर्च करौंदा रेसिपी- India TV Hindi
मिर्च करौंदा रेसिपी Image Source : SOCIAL

बारिश के मौसम में गर्मागरम चाय के साथ पराठे और अचार का स्वाद कई पकवानों पर भी भारी पड़ता है। एक वक्त था बच्चों को टिफिन में अचार पराठे खूब दिए जाते थे। आज भी अचार से साथ पराठे खाते ही वही स्वाद आ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी मिर्च करौंदा के साथ पराठे खाए हैं। इसका स्वाद अचार से भी बेहतरीन होता है। खट्टे करौंदे का नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। करौंदा को मिर्च के साथ छौंक कर बनाया जाता है। इसे आप इंस्टेंट अचार की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रिस्पी पराठे के साथ छौंके हुए मिर्च करौंदा बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। सावन के दिनों में ये स्वाद और भी मजेदार लगता है। जानिए मिर्च करौंदा छौंककर कैसे तैयार करते हैं।

मिर्च करौंदा की रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए करीब 10-15 हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो लें। अब मिर्च को बीच से कट लगाकर काट लें या फिर किसी भारी चीज से हल्का मसल लें। 10-15 करौंदा भी अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।

दूसरा स्टेप- एक कड़ाही या पैन में 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें थोड़ा जीरा और हींग डाल दें। अब इसमें मिर्च और करौंदा एक साथ डाल दें। गैस की फ्लेम स्लो कर दें और ऊपर से नमक, हल्दी डालकर मिला दें।

तीसरा स्टेप-  इसे करीब 5 मिनट ढककर पकाएं और फिर एक बार बीच में चलाकर चेक कर लें। करौंदा जब गल जाएं तो गैस बंद कर दें। तैयाह है मिर्च करौंदा की स्पेशल रेसिपी। आप इसे पराठे या पूरी के साथ खाएंगे तो खाते ही जाएंगे। चटपटा और खट्टा स्वाद आपके सारे टेस्ट बड्स खोल देगा।

चौथा स्टेप- आप चाहें तो छौंकते वक्त इसमें 1 प्याज मोटा कटा हुआ मिला दें। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। मिर्च करौंदा के साथ प्याज का टेस्ट बहुत अच्छा लगता है। आप इसे बनाकर हफ्तों तक आसानी से खा सकते हैं। किसी भी सब्जी या दाल के साथ इसे सर्व कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल