Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिन के 10 बजे खाएं ये 4 फल, नहीं होगी गैस एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याएं

दिन के 10 बजे खाएं ये 4 फल, नहीं होगी गैस एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याएं

Written By: Pallavi Kumari Published : Jun 30, 2023 10:20 am IST, Updated : Jun 30, 2023 10:20 am IST

Fruits to eat at 10 am: कुछ फलों का खाली पेट सेवन करना आपको बीमार कर सकता है। ऐसे में इन फलों को दिन के 10 बेज खाएं। क्यों जानते हैं कारण।

pine_apple- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL pine_apple

Fruits to eat at 10 am: फलों को डाइट का हिस्सा बनाना बेहज जरूरी है।  ये विटामिन और मिनरल्स से भरे होते हैं और आपको कई  बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा ये हमारे शरीर के कई अंगों के लिए भी फायदेमंद हैं। पर कुछ फलों को खाने की टाइमिंग खराब होने से आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको यह समझना होगा कि सुबह खाली पेट सेब और पपीता जैसे फलों को खाना तो सही पर खट्टे और विटामिन सी से भरपूर फलों को खाना नुकसानदेह हो सकता है। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कैसे, जानते हैं। तो, आज जानते हैं दिन के 10 बजे कौन से फल खाएं। 

दिन के 10 बजे खाएं ये फल- Fruits to eat at 10 am in hindi

1. केला

केले में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना आपके पेट में एसिड बाइल जूस को बढ़ावा दे सकता है। इसकी वजह से आपको गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा ये आपके बाकी खाने के मेटाबोलिज्म को भी खराब करती है जिससे पाचनतंत्र स्लो हो जाता है और आप कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।  

रबड़ की तरह खींच-खींच कर न खाएं मैदे से बनी ये चीजें, बनाते समय अपनाएं ये 3 टिप्स

2. संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर है और इसमें साइट्रिक एसिड भी है। ये दोनों ही तत्व पेट के एसिड बाइल जूस को बढ़ावा देते हैं और सुबह खाली पेटइन्हें लेना एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही GERD की समस्या है उन लोगों के लिए भी ये खाली पेट नुकसानों को और बढ़ा सकता है। इसलिए, दिन के 10 बजे धूप निकलने पर संतरा खाएं। 

oranges

Image Source : FREEPIK
oranges

3. अंगूर 

अंगूर, सुबह खाली पेट खाएंगे तो दिनभर पेट से परेशान रहेंगे। दरअसल, इसकी वजह से आपको बदहजमी हो सकती है या फिर पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है। इसके अलावा अंगूर खाना एसिडिटी का कारण बन सकता है। तो, खाली पेट अंगूर न खाएं बल्कि, दिन में 10 बजे या इसके बाद इसे खाएं। इसके अलावा खांसी में इसे खाने से बचें। 

चटपटी टमाटर चाट के साथ लें बारिश का मजा, जानें इसकी सबसे फेमस रेसिपी और बनाने का तरीका

4. अनानास

अनानास खाने में तो टेस्टी होता ही है बल्कि, विटामिन सी से भरपूर है। पर खाली पेट इसका सेवन पेट को अपसेट कर सकता है और आपको दिन पर एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में इस फल को भी दिन में 10 बजे आराम से बैठकर खाएं। पर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस फल को खाने से बचें। तो, फल खाएं और हेल्दी रहें।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement