1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज लग रहा है अनुराधा नक्षत्र, हर काम सिद्ध करने के लिए जरुर करें ये उपाय

आज लग रहा है अनुराधा नक्षत्र, हर काम सिद्ध करने के लिए जरुर करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 08:10 pm IST

अनुराधा नक्षत्र को सफलता, आनन्द और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे बुद्धि, विवेक, शक्ति और संरक्षण की क्षमता के साथ जोड़कर भी देखा जाता है। इस शुभ नक्षत्र के दौरान कैसे आप अनगिनत शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या उपाय करना होगा बेहतर।

Anuradha Nakshatara- India TV Hindi
Anuradha Nakshatara

नई दिल्ली: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज रात 11 बजकर 03 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। ये नक्षत्र बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जबकि इसके देवता मित्रदेव हैं और इसकी राशि वृश्चिक है। इसके अलावा अनुराधा नक्षत्र का संबंध मौलश्री के पेड़ से है। आपको बता दूं कि इस नक्षत्र को सफलता, आनन्द और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे बुद्धि, विवेक, शक्ति और संरक्षण की क्षमता के साथ जोड़कर भी देखा जाता है। इस शुभ नक्षत्र के दौरान कैसे आप अनगिनत शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या उपाय करना होगा बेहतर।

  • अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों को हर बुरी नजर से बचाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने घर से दूर किसी विरान स्थान पर काला सुरमा लेकर गड्ढे में दबाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य संबंध हर तरह की बुरी नजर से बचा रहेगा।
  • अगर आपको किसी जगह पर, घर में या बाहर ऑफिस में न्याय पाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आज के दिन आपको मन्दिर में काली मिर्च का दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको किसी भी जगह पर न्याय पाने में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और आपको जल्द ही न्याय मिलेगा।
  • अगर आप अपने जीवन में आनन्द बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपनेदाहिने कान के पीछे काजल का टीका लगाना चाहिए और अपने घर के बड़ों को प्रणाम करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में आनन्द बना रहेगा। आपको बता दूं कि इस उपाय का फायदा सभी राशि वाले लोग उठा सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष रूप से लाभकारी है।
  • अगर आप अपने विवेक या बुद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शनि देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है  'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।' आज के दिन ऐसा करने से आपके विवेक और बुद्धि में निश्चित ही बढ़ोतरी होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप लॉ के क्षेत्र में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको साबुत उड़द की दाल मन्दिर में दान करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको लॉ के क्षेत्र में खूब तरक्की मिलेगी।
  • अगर आप हर तरह की टेंशन से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मौलश्री के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और संभव हो तो उसकी जड़ में जल भी चढ़ाना चाहिए। . आज के दिन ऐसा करने से आपको हर तरह की टेंशन से मुक्ति मिलेगी और आपका जीवन सुगम बनेगा। है।
  • अगर आप अपने सुख में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में काले तिल का दान करना चाहिए और शनि के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है 'शं शनैश्चराय नमः।' आज के दिन ये उपाय करने से आपके सुख में अवश्य ही बढ़ोतरी होगी। बता दें कि इस उपाय का फायदा सभी राशि वाले लोग उठा सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिये ये विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा।
  • अगर परिवार में किसी के साथ आपकी अनबन चल रही है या कोई आपकी बातों को ठीक से सुन नहीं रहा है, तो आज के दिन आपको काले भैंसे को रोटी खिलानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से परिवार में सब लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। साथ ही परिवार में चल रही अनबन की स्थिति भी दूर होगी।

चाणक्य नीति: इन 2 तरीको से रहें हमेशा सावधान, परेशानियां रहेंगी कोसों दूर

26 फरवरी राशिफल: बन रहा है अनुराधा नक्षत्र, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 3 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल