1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सुबह नहाने से पहले करें ये काम, 5 दिनों के अंदर चमक जाएगी किस्मत

सुबह नहाने से पहले करें ये काम, 5 दिनों के अंदर चमक जाएगी किस्मत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2018 12:54 pm IST,  Updated : Jan 27, 2018 12:54 pm IST

आपने अक्सर सुना होगा कि सुबह के वक्त कुछ ऐसे काम है जो हमें भूल से भी नहीं करने चाहिए वर्ना आगे जाकर कई तरह की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपने घर के बड़े-बुजुर्ग और पंडितों से सुना होगा कि सुबह के वक्त कुछ खास चीजों का पालन करना चाहिए।

astrology news- India TV Hindi
astrology news

धर्म डेस्क: आपने अक्सर सुना होगा कि सुबह के वक्त कुछ ऐसे काम है जो हमें भूल से भी नहीं करने चाहिए वर्ना आगे जाकर कई तरह की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपने घर के बड़े-बुजुर्ग और पंडितों से सुना होगा कि सुबह के वक्त कुछ खास चीजों का पालन करना चाहिए।

जिन लोगों की कुंडली में नौ ग्रहों से संबंधित कोई दोष होता है, उन्हें देवी-देवताओं की कृपा भी नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से कार्यों में असफलता मिलती है, भाग्य साथ नहीं देता, घर-परिवार में अशांति रहती है। कुंडली के दोष और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। आमतौर पर अधिकतर उपाय या पूजा-पाठ नहाने के बाद ही करना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसे शुभ काम भी हैं जो बिना नहाए किए जा सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ खास शुभ काम...

सुबह जागते ही करें इस मंत्र का जाप

स्त्री हो या पुरुष रोज सुबह जागते ही इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

मंत्र-
ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥

इस मंत्र का जाप करने से सभी देवी-देवता और नौ ग्रहों की कृपा मिलती है। इस मंत्र का अर्थ यह है कि ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ये सभी मेरे प्रातःकाल यानी सुबह को मंगलमय बनाएं।

ये शुभ काम सुबह जागते ही करने से दुर्भाग्य से मुक्ति मिल सकती है।

palm
palm

हथेलियां देखें
हमारे हाथों के अग्रभाग में देवी लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और हाथ के मूलभाग में भगवान विष्णु का वास है। इसलिए सुबह जागते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखकर मंत्र का पाठ करना चाहिए।

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्॥

ब्रह्म मुहूर्त में ही छोड़ देना चाहिए बिस्तर
शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्य से पहले ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता है, उसकी बुद्धि कम होती है और दुर्भाग्य बढ़ता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल