1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: किसी भी रिश्ते को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर सकती है ये एक चीज

Chanakya Niti: किसी भी रिश्ते को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर सकती है ये एक चीज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2021 06:41 am IST,  Updated : Nov 02, 2021 11:55 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- चाणक्य नीति - India TV Hindi
Chanakya Niti- चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने गलतफहमी किसी भी रिश्ते को खाक कर देती है इसके बारे में बताया है। 

Chanakya Niti: इन लोगों से बचके रहने में ही है आपकी भलाई, वरना खतरनाक हो सकता है अंजाम

'एक भ्रम अच्छे से अच्छे रिश्ते को भी तोड़ देता है लेकिन वो रिश्ता अच्छा कैसे हुआ जो सिर्फ एक भ्रम से टूट जाता है।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य ने अपने इस कथन में रिश्तों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि कोई भी चीज आपके रिश्तों को तोड़ दे तो इसका अर्थ ये है कि आपका रिश्ता बहुत ज्यादा कमजोर है। यहां पर आचार्य चाणक्य ने भ्रम की बात की है। किसी भी रिश्ते के बीच अगर गलतफहमी की दीवार आ गई तो उस रिश्ते का बचना मुश्किल है। फिर चाहे वो रिश्ता दो दोस्तों का हो या फिर पति-पत्नी का। गलतफहमी ऐसी दीमक है जो किसी भी रिश्ते को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देती है। 

Chanakya Niti: लाख कोशिश के बाद भी पैसे से इंसान नहीं बदल सकता अपनी ये चीज

कई बार असल जिंदगी में ऐसा देखा गया है कि लोगों की गलतफहमी की वजह से कई साल पुराने रिश्ते टूट जाते हैं। यहां तक कि कई परिजनों के बीच भी मनमुटाव भ्रम की वजह से हो जाता है। अगर समय रहते ही इस गलतफहमी की दीवार को नहीं तोड़ा गया तो उसकी चपेट में आने के बाद रिश्ते का बच पाना मुश्किल है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि एक भ्रम अच्छे से अच्छे रिश्ते को भी तोड़ देता है लेकिन वो रिश्ता अच्छा कैसे हुआ जो सिर्फ एक भ्रम से टूट जाता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल