1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 16 January: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 16 January: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2021 05:56 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 05:56 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Aaaj Ka panchang - India TV Hindi
Aaaj Ka panchang  Image Source : INDIA TV

आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन शनिवार है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट से पूरा दिन पूरी रात पार कल सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक कुमार योग रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 7 बजकर 58 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त के बारे में।

राशिफल 16 जनवरी: कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शानदार है आज का दिन, सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का शुभ मुहूर्त 

तृतीया तिथि- सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक  

कुमार योग- सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक 
शतभिषा नक्षत्र- कल सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय- सुबह 6 बजकर 45 मिनट  
सूर्यास्त का समय- शाम 5 बजकर 30 मिनट 
चंद्रोदय का समय- सुबह 11 बजकर 48  मिनट  
चंद्रास्त का समय- शाम 11 बजकर 23 मिनट

 

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में लगाएं पानी की टंकी, मिलेगा लाभ

आज का राहुकाल

दिल्ली- सुबह 09:53 से दोपहर पहले 11:12 तक                    
मुबंई- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:25 तक      
चंड़ीगढ़- सुबह 09:57 से दोपहर पहले 11:14 तक           
लखनऊ- सुबह 09:37 से सुबह 10:56 तक     
भोपाल- सुबह 09:47 से दोपहर पहले 11:09 तक   
कोलकाता- सुबह 09:03 से सुबह 10:25 तक  
अहमदाबाद- सुबह 10:06 से दोपहर पहले 11:28 तक            
चेन्नई- सुबह 09:27 से सुबह 10:53 तक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल