1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय कर करें भगवान हनुमान को प्रसन्न

आज मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय कर करें भगवान हनुमान को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2018 06:25 am IST,  Updated : Jun 05, 2018 06:25 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार, यानी बजरंगबली का दिन है। साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आपको यहां बता दूं कि धनिष्ठा नक्षत्र जिस दिन पड़े, अगर उस दिन मंगलवार का दिन भी पड़ जाये तो बहुत ही शुभ संयोग बनता है,

Dhanishta nakshatra on 5 june 2018 do these measure for luck and money
Image Source : PTIDhanishta nakshatra on 5 june 2018 do these measure for luck and money

मिथुन राशि
अगर आपको अपने किसी काम को करने में कोई परेशानी आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो आज के दिन एक मौली, यानी कलावा लेकर हनुमान जी के मन्दिर जायें और वहां जाकर उस मौली को हनुमान जी के चरणों में रख दें। अब भगवान के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। उसके बाद वहां रखी मौली में से एक लंबा सा धागा निकालकर अपने हाथ की कलाई में बांध लें और बाकी बची हुई मौली को वहीं  मन्दिर में ही रखा रहने दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके काम में आ रही परेशानी दूर होगी और आपका काम जल्द ही पूरा होगा।

कर्क राशि
अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइये। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अगर आप आज मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकायेंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जायेगा। अतः आज के दिन ये उपाय करके लाभ उठाने की जिम्मेदारी आपकी है।.

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल