1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय कर करें भगवान हनुमान को प्रसन्न

आज मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय कर करें भगवान हनुमान को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2018 06:25 am IST,  Updated : Jun 05, 2018 06:25 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार, यानी बजरंगबली का दिन है। साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आपको यहां बता दूं कि धनिष्ठा नक्षत्र जिस दिन पड़े, अगर उस दिन मंगलवार का दिन भी पड़ जाये तो बहुत ही शुभ संयोग बनता है,

Dhanishta nakshatra on 5 june 2018 do these measure for luck and money
Image Source : PTIDhanishta nakshatra on 5 june 2018 do these measure for luck and money

सिंह राशि 

अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें। अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मन्दिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें। साथ ही अपने परिवार की खुशियों की दुआ करते हुए एक धूपबत्ती भी जलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की खुशियां हमेशा बरकरार रहेंगी।    

कन्या राशि
अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिन्दगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मंगल के मंत्र का जाप करना चाहिए और वो मंत्र इस प्रकार है-  'ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।' आज के दिन मंगल के इस मंत्र का 11 बार जाप करें और जाप करने के बाद हनुमान जी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपकी जिन्दगी में प्यार की बयार बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल