1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय कर करें भगवान हनुमान को प्रसन्न

आज मंगलवार के साथ बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय कर करें भगवान हनुमान को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2018 06:25 am IST,  Updated : Jun 05, 2018 06:25 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार, यानी बजरंगबली का दिन है। साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आपको यहां बता दूं कि धनिष्ठा नक्षत्र जिस दिन पड़े, अगर उस दिन मंगलवार का दिन भी पड़ जाये तो बहुत ही शुभ संयोग बनता है,

Dhanishta nakshatra on 5 june 2018 do these measure for luck and money- India TV Hindi
Dhanishta nakshatra on 5 june 2018 do these measure for luck and money

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार, यानी बजरंगबली का दिन है। साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आपको यहां बता दूं कि धनिष्ठा नक्षत्र जिस दिन पड़े, अगर उस दिन मंगलवार का दिन भी पड़ जाये तो बहुत ही शुभ संयोग बनता है, क्योंकि धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं और जैसा कि मैंने बताया कि आज मंगलवार का दिन है। अतः आज मंगलवार के दिन धनिष्ठा नक्षत्र के शुभ संयोग में मंगल से जुड़े उपाय करने के लिये अच्छा मौका है।

धनिष्ठा नक्षत्र आज शाम 05:57 तक रहेगा। तो आज के दिन मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये, आर्थिक समस्याओं से बाहर निकलने के लिये, दाम्पत्य संबंधों में एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिये, आपके किसी काम में आ रही परेशानी को दूर करने के लिये, अपने सिर से कर्ज का बोझ उतारने के लिये, परिवार की खुशियां बरकरार रखने के लिये, लवमेट के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने के लिये, जिन्दगी में प्यार की बयार बहाने के लिये, अपने कामों की गति को बनाये रखने के लिये, अपने कामों की सफलता सुनिश्चित करने के लिये, अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये, अपने बिजनेस को दूर-दराज तक पहुंचाने के लिये, जीवन में तरक्की पाने के लिये और संतान सुख की प्राप्ति के लिये विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। इस बारें में जानें आचार्य इंदु प्रकाश से साथ ही उस खास हनुमान यंत्र के बारे में भी जानिए, जिसे आज मंगलवार के दिन, धनिष्ठा नक्षत्र के शुभ संयोग में आप अपने वाहन पर लगाकर अपने वाहन की हर प्रकार से सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

मेष राशि

अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिये आज के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-  "ऊँ हं हनुमते नमः।" आज के दिन हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जाप करने से भी आपकी डांवाडौल आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी और साथ ही आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।

वृष राशि
अगर आपके दाम्पत्य संबंधों के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने संबंधों में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिये और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मन्दिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मन्दिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दम्पत्ति मौजूद हो तो और भी श्रेष्ठ है वरन् स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल