1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dhanteras 2018: धनतेरस के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, शुभ की जगह हो जाएगा अपशगुन

Dhanteras 2018: धनतेरस के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, शुभ की जगह हो जाएगा अपशगुन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 08:45 am IST

Dhanteras 2018: धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन खरीदना शुभ होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती है जिनकी खरीदारी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे घर में बरकत के बदले बर्बादी आती है।

Dhanteras- India TV Hindi
Dhanteras

धर्म डेस्क: धनतेरस की दस्तक दे दी है। जिसमें खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसक दिन को लेकर मान्यता है कि इस दिन खरीददारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिससे घर पर बरकत बनी रहती है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन खरीदना शुभ होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती है जिनकी खरीदारी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे घर में बरकत के बदले बर्बादी आती है।

लोहा

धनतेरस में लोहे की चीजे खरीदने से बचना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार इसे शनि का कारण माना जाता है। इसलिए धारदार हथियार भी घर नहीं लाना चाहिए।

स्टील
कई लोग होते है कि धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन घर ले आते है। जो कि बिल्कुल गलत है क्योंकि स्टील लोहा का भी एक भाग होता है। इसके साथ ही स्टील राहु का कारक माना जाता है। जो कि घर लाना शुभ नहीं होता है।

प्लास्टिक
अगर आप प्लास्टिक की चीजें ला रहे है तो आपके बता दें कि इससे बरकत में कमी और स्थायित्व में समस्या होगी।

एल्युमिनियम
एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है, अत: इसे घर में लाला एवं सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसके अलावा इसमें खाना पकाना भी शुभ नहीं माना जाता ।

कांच
कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचें।

काली चीजे
धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं खरीद कर घर ना लाएं। दरअसल धनतेरस एक शुभ अवसर होता है और काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक बताया गया है।

Diwali 2018: जानें दीवाली के साथ किस दिन मनाया जाएगा कौन सा त्योहार

Dhanteras 2018 Date: जानें कब है धनतेरस, क्या है खरीददारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कुंडली के वह योग, जो आपको को बनाते हैं धनवान!, जानें इनके बारें में विस्तार से

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल