1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मंगलवार के साथ बन रहा है मृगशिरा नक्षत्र पर वज्र योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो मिलेगी कर्ज से मुक्ति

आज मंगलवार के साथ बन रहा है मृगशिरा नक्षत्र पर वज्र योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो मिलेगी कर्ज से मुक्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 07:19 am IST

चार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र और वज्र योग, दोनों के स्वामी मंगल हैं और आज दोनों चीज़ें एक साथ पड़ने से ये दिन खास हो गया है। साथ ही आज मंगलवार पड़ने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। आज का दिन मंगल के उपाय करने के लिये बेहद कारगर सिद्ध

Mars- India TV Hindi
Mars

धर्म डेस्क: 4 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज मंगलवार का दिन और मृगशिरा नक्षत्र है। आज वज्र योग भी है। मृगशिरा नक्षत्र आज शाम 06:53 तक रहेगा, जबकि वज्र योग आज सुबह 11:42 तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र और वज्र योग, दोनों के स्वामी मंगल हैं और आज दोनों चीज़ें एक साथ पड़ने से ये दिन खास हो गया है। साथ ही आज मंगलवार पड़ने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। आज का दिन मंगल के उपाय करने के लिये बेहद कारगर सिद्ध होगा।

आज का दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भी बेहतर है। मंगल की शुभ स्थिति में व्यक्ति शक्तिशाली और साहसी बनता है, जबकि मंगल की अशुभ स्थिति व्यक्ति को निगेटिव कामों के लिये प्रेरित करती है। तो मंगल की इन्हीं खूबियों के आधार पर मंगल का विभिन्न राशि के लोगों पर क्या प्रभाव होगा, फिलहाल मंगल उनके किस स्थान पर गोचर कर रहे हैं और उस स्थिति में शुभता सुनिश्चित करने के लिये और अशुभता से बचने के लिय आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

फिलहाल मंगल आपके दसवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। दसवां स्थान राज्य और पिता का होता है। मंगल के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के अनुसार करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही पिता की उन्नति होगी। अत: अपने करियर में सफलता पाने के लिए और पिता की उन्नति सुनिश्चित करने के लिए आज के दिन मंगलवार, मृगशिरा नक्षत्र और वज्र योग के शुभ संयोग में आप ये उपाय करें आज के दिन घर में चूल्हे पर दूध उबालते समय ध्यान रखें कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर न गिरे। साथ ही मौका मिले तो किसी दृष्टिहीन की मदद जरूर करें। इससे करियर में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। (सितंबर मासिक राशिफल 2018: इस माह इन राशियों के जीवन में आ सकती है खलबली, जानिए अपना भविष्य )

वृष राशि
फिलहाल मंगल आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। नवां स्थान भाग्य का होता है। मंगल के इस गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आज के दिन आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अत: अगर आप किस्मत का पूरा-पूरा साथ बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आप ये उपाय करें आज के दिन भाईयों का सम्मान करें। साथ ही अपने भाई की पत्नी, यानी अपनी भाभी का आशीर्वाद लेकर उन्हें कुछ गिफ्ट करें। इससे आपके भाग्य का साथ बना रहेगा। (साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 सितंबर तक): बुध का ग्रह परिवर्तन के साथ बदल रही है शनि की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा असर )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल