1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शीतला अष्टमी के साथ गुरुवार का योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

शीतला अष्टमी के साथ गुरुवार का योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 04:55 pm IST

आज के दिन माता शीतला की उपासना करने से विभिन्न राशि वालों को क्या फल मिलेंगे, कैसे आपके परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी, कैसे आपके मन को शांति मिलेगी, कैसे आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय...

Shitla astmi
Shitla astmi

सिंह राशि
अगर आप अपनी जिन्दगी में ताजगी बनाये रखना चाहते है तो आज के दिन आपको किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर जाकर वहां की साफ-सफाई करने में अपना सहयोग देना चाहिए। देखिये शीतलाष्टमी के दिन अपने आस-पास की साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि माता शीतला को स्वच्छता बहुत प्रिय है और शीतला देवी की उपासना करने से हमें भी स्वच्छता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रेरणा मिलती है। अतः आज के दिन किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर जाकर वहां की साफ-सफाई में योगदान देने से आपकी जिन्दगी में ताजगी बनी रहेगी।    

कन्या राशि
अगर आपके बच्चे की सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है तो उसकी अच्छी सेहत के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर एक साबुत हल्दी का टुकड़ा लें और उस हल्दी के टुकड़े को एक सफेद रंग के कपड़े में लपेट दें। अब कपड़े में लिपटे हुए उस हल्दी के टुकड़े को लाल धागे की सहायता से बांधकर, माता शीतला का ध्यान करते हुए अपने बच्चे के गले में पहना दें और 11 दिनों तक पहनाए रखें। ग्यारहवें दिन उस हल्दी के टुकड़े को बच्चे के गले से निकालकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।  इस प्रकार ये उपाय करने से आपके बच्चे की सेहत कुछ दिनों में ही अच्छी हो जायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशिनुसार उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल