1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शीतला अष्टमी के साथ गुरुवार का योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

शीतला अष्टमी के साथ गुरुवार का योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 04:55 pm IST

आज के दिन माता शीतला की उपासना करने से विभिन्न राशि वालों को क्या फल मिलेंगे, कैसे आपके परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी, कैसे आपके मन को शांति मिलेगी, कैसे आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय...

Shitla astmi
Shitla astmi

धनु राशि
अगर आप किसी भी प्रकार के भय, रोग आदि से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शीतलाष्टक स्त्रोत में दिये माता शीतला के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-     
वन्देSहं शीतलां देवीं सर्वरोग भय अपहाम्।
यामासाद्य निवर्तेत विस्फोटक भयं महत्।।

आज के दिन माता शीतला के इस मंत्र का जाप करने से आपको हर प्रकार के भय, रोग आदि से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि
अगर आप अपने कामों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद माता शीतला के मन्दिर जायें। अगर आप मन्दिर न जा पायें तो घर के बाहर एक पत्थर रखकर, उसकी अच्छे-से पानी से धोकर साफ-सफाई करें और उस पत्थर की ही पूजा करें। दरअसल माता शीतला का एक नाम पथवारी माता भी है। इसलिए शीतलाष्टमी के दिन रास्ते के पत्थर को माता का स्वरूप मानकर उसकी पूजा की जाती है। पूजा के लिये  एक सफेद कोरे कागज पर थोड़े-से काले चने रखकर ले जायें और माता शीतला को अर्पित करें। साथ ही देवी मां से अपने कामों की सफलता सुनिश्चित करने के लिये प्रार्थना करें। इस प्रकार पूजा के बाद वहां रखें काले चने में से कुछ चने के दानों को अपने घर वापस ले आयें और उन्हें आज पूरा दिन अपने पास रखें। अगले दिन उन दानों को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके कामों की सफलता सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशिनुसार उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल