1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शीतला अष्टमी के साथ गुरुवार का योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

शीतला अष्टमी के साथ गुरुवार का योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 04:55 pm IST

आज के दिन माता शीतला की उपासना करने से विभिन्न राशि वालों को क्या फल मिलेंगे, कैसे आपके परिवार की सुख-शांति बनी रहेगी, कैसे आपके मन को शांति मिलेगी, कैसे आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय...

Shitla astmi
Shitla astmi

तुला राशि
अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं या अपने बिजनेस को एक नये आयाम तक ले जाना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद माता शीतला के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ‘ऊँ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः।‘
आज के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और आपके बिजनेस को एक नये आयाम तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक राशि
अगर आपकी जिन्दगी में रिश्तों के बीच अब तालमेल नहीं रहा है तो आज के दिन आटे और चीनी को मिलाकर, उसके 11 पुए बनाएं। अब माता शीतला को उन पुओं का भोग लगाएं। देवी मां को भोग लगाने के बाद पुए गाय को खिला दें। आज के दिन ऐसा करने से पारिवारिक में रिश्तों के बीच तालमेल बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशिनुसार उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल