1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार को करें इनमें से कोई एक उपाय, जग जाएगा आपका भाग्य

गुरुवार को करें इनमें से कोई एक उपाय, जग जाएगा आपका भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2016 09:18 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 09:19 pm IST

रु आपके वैवाहिक और भाग्य का कारक ग्रह है। साथ ही यह दिन साई बाबा का भी होता है अगर आप उन्हे मानते हा तो उनकी भी पूजा कर सकते है। जानिए ऐसे उपाय के बारें में जिसे गुरुवार के दिन करनें से गुरु ग्रह के दोष दूर हो जाएगे साथ ही आपको धन-धान की प्राप्ति..

Lord satyanarayana - India TV Hindi
Lord satyanarayana

धर्म डेस्क:  हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन गुरु दोष शांति व गुरु की प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति, देवगुरु हैं। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है।

ये भी पढ़े-

गुरु आपके वैवाहिक और भाग्य का कारक ग्रह है। साथ ही यह दिन साई बाबा का भी होता है अगर आप उन्हे मानते हा तो उनकी भी पूजा कर सकते है। जानिए ऐसे उपाय के बारें में जिसे गुरुवार के दिन करनें से गुरु ग्रह के दोष दूर हो जाएगे साथ ही आपको धन-धान की प्राप्ति होगी।

  • गुरुवार के दिन नहाते वक्त अपने नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे इसके बाद "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करते हुए केसर का तिलक लगाए और केले के वृक्ष में जल अर्पित हुए उसकी धूप- दीप से पूजा करे।
  • गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठें। स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें।
  • अगर आपकी कुंडली में गुरु का दोष हो तो हर गुरुवार को शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • गुरुवार के दिन गुरु ग्रह शान्त करनें के लिए इस दिन व्रत रखें और पीले रंग के कपड़े पहनें। बिना नमक का बना खाना खाएं। कोशिश करें कि इस दिन अपने खानें में पीले रंग के पकवान जैसे कि बेसन के लड्डू, आम आदि खाए।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल