1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ganesh Chaturthi 2020: मोदक ही नहीं बप्पा को पसंद हैं ये 10 चीजें, इनका भोग लगाने से भी पूरी होगी मनोकामना

Ganesh Chaturthi 2020: मोदक ही नहीं बप्पा को पसंद हैं ये 10 चीजें, इनका भोग लगाने से भी पूरी होगी मनोकामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2020 07:50 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:00 am IST

आज हम आपको भोग की 10 चीजों के बारे में बताएंगे जो भगवान गणेश को बहुत पसंद हैं। जानिए आप गणपति को भोग में कौन कौन सी चीजें चढ़ा सकते हैं।

Lord Ganesh and Modak- India TV Hindi
Lord Ganesh and Modak Image Source : INSTAGRAM/BAKEWITHBITTYBAKES

गणेश चतुर्थी से ही गणपति भगवान का गणेशोत्सव शुरू हो गया। इस उत्सव की धूम चारों ओर दिखाई दे रही है। ट्विटर फेसबुक हो या फिर व्हाट्सएप स्टेटस हर कोई मंगलमूर्ति को घर लाने की तस्वीरें शेयर कर रहा है। गणेश जी की घर में स्थापना कर दूर्वा चढ़ाने से लेकर उन्हें भोग लगाने तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये 10 दिन बेहद खास हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा लोगों को इस चीज की चिंता होती है कि वो रोजाना किन किन चीजों का भोग लगाकर विघ्नहर्ता को खुश कर सकते हैं। अगर आप भी इसी सोच में डूबे हैं तो बिल्कुल परेशान न हो। आज हम आपको उनकी पसंदीदा 10 चीजों के बारे में बताएंगे जो भगवान गणेश को बहुत पसंद हैं। जानिए आप गणपति को भोग में कौन कौन सी चीजें चढ़ा सकते हैं। 

मोदक

मोदक को गणेश जी का सबसे प्रिय भोग कहा जाता है। अगर आप मोदक बना रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि वो नारियल और गुड़ का बना हो। क्योंकि नारियल और गुड़ का बना मोदक गणेश जी को सबसे ज्यादा प्रिय है।

मोतीचूर के लड्डू
मोतीचूर के लड्डू न केवल गणेश जी को बल्कि उनके मूषक को भी बहुत पसंद है। इसलिए आप मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू का भी भोग गणपति को लगा सकते हैं। 

नारियल और चावल
मोतीचूर के लड्डू और मोदक के अलावा गणेश जी को नारियल और चावल भी प्रिय है। इसके लिए बस आपको नारियल के दूध में चावल डालकर पकाना होगा। जैसे ही ये पक जाए तो उसका भोग गणेश जी को लगाएं।

पूरण पोली
पूरण पोली को भी गणपति को भोग लगा सकते हैं। ये भी उनके प्रिय भोग में से एक है।

केले का शीरा
मंगलमूर्ति को केले का शीरा भी बहुत प्रिय है। इसके लिए बस आप केले को मैश करे और शीरा बनाकर उसमें मैश किया हुआ केला और सूजी मिलाएं। ये भोग भी गणपति को बहुत ज्यादा पसंद है।

श्रीखंड 
गणेश जी को भोग में श्रीखंड भी बहुत प्रिय है। गुजरात में तो उनके भक्त मोदक के अलावा श्रीखंड का भोग बप्पा को जरूर लगाते हैं।

रवा पोंगल
भगवान गणेश को रवा पोंगल भी बहुत प्रिय है। रवा पोंगल को सूजी और मूंग की दाल का बनाया जाता है। इसके लिए बस आप मूंग की दाल को पीस लें और उसमें सूजी के अलावा कई सारे ड्राई फ्रूट्स मिला सकते हैं। 

पयसम
भगवान गणेश को पयसम भी बहुत प्रिय है। ये खीर की तरह ही लगभग होता है। इसका भोग लगाने से भी गणपति प्रसन्न हो जाते हैं। 

56 भोग
56 भोगों में से कुछ भी बनाकर गणपति को भोग लगाए। किसी भी आम आदमी के लिए 56 भोग बनाना तो मुश्किल है। ऐसे में आप 56 भोग में से कोई एक चीज बनाकर मंगलमूर्ति को भोग लगा सकते हैं।

घी और गुड़ का भोग
भगवान गणेश को गुड़ और घी भी बहुत प्रिय है। इसलिए आप गुड़ और घी को एक साथ मिलाकर भी भगवान को भोग लगा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल