1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत: गुरुवार को राशिनुसार करें ये टोटका और पाएं शिव-पार्वती की कृपा

प्रदोष व्रत: गुरुवार को राशिनुसार करें ये टोटका और पाएं शिव-पार्वती की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2018 10:41 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 10:41 pm IST

आज के दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होने लगती है। तो आज के दिन किन छोटे-छोटे उपायों को करके विभिन्न राशि वालों को क्या फल मिलेंगे। जानिए इन उपायों के बारें में।

Pradosh Vrat
Pradosh Vrat

तुला राशि
अगर किसी महत्वपूर्ण काम में लगातार मेहनत के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर भगवान शिव के मन्दिर जाकर सबसे पहले शुद्ध जल से शिवलिंग पर अभिषेक करें। अभिषेक करने के बाद कपूर से आरती करें। साथ ही 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि
अगर आपको भी किसी ऐसे ही सुख-साधन की तलाश है, अगर आपको भी गाड़ी, बंगला या एक अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज के दिन शिव जी को धतूरा और भांग चढ़ाएं। साथ ही 'ऊँ शं शंकराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। आप मंत्र का जाप चाहें तो मन्दिर में ही कर सकते हैं या फिर घर आकर भी कर सकते हैं। इस प्रकार आज के दिन मंत्र जप करने से आपको हर तरह के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल