1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत: गुरुवार को राशिनुसार करें ये टोटका और पाएं शिव-पार्वती की कृपा

प्रदोष व्रत: गुरुवार को राशिनुसार करें ये टोटका और पाएं शिव-पार्वती की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2018 10:41 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 10:41 pm IST

आज के दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होने लगती है। तो आज के दिन किन छोटे-छोटे उपायों को करके विभिन्न राशि वालों को क्या फल मिलेंगे। जानिए इन उपायों के बारें में।

Pradosh Vrat
Pradosh Vrat

मिथुन राशि
अगर आपको कोई सरकारी काम करवाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या आपके बिजनेस के कामों में सरकारी नीतियां बीच में आ रही हैं, जिसके चलते आपके सारे काम अटके हुए हैं तो आज के दिन सुबह के समय 21 बिल्वपत्रों पर चन्दन से 'ऊं' लिखकर, उनकी माला बनाएं और शिवलिंग पर 'ऊं नमः शिवाय' बोलते हुए चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके कामों में आ रही सरकारी बाधाएं जल्द ही समाप्त होंगी।

कर्क राशि
अपने जीवनसाथी की खुशी को बरकरार रखने के लिए आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल से जलाभिषेक करें और चन्दन का टीका लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी को कभी किसी प्रकार का दुःख नहीं होगा और उनके चेहरे पर खुशी कायम रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल