1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज है पुष्य नक्षत्र, इस दिन कुछ ऐसे करें भगवान सूर्य की पूजा होगी धन की प्राप्ति

आज है पुष्य नक्षत्र, इस दिन कुछ ऐसे करें भगवान सूर्य की पूजा होगी धन की प्राप्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2018 10:29 am IST,  Updated : May 20, 2018 10:38 am IST

षष्ठी के दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विधान है। साथ ही कल रविवार के दिन रात 10:45 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र पड़ने से कल का दिन और भी खास हो गया है। वैसे तो पुष्य नक्षत्र सप्ताह के किसी भी वार को पड़ सकता है और हर दिन यह शुभ ही माना जाता है, लेकिन रविवार के दिन पड़ने पर पुष्य नक्षत्र और भी शुभफलदायी होता है।

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि- आज के दिन आपको पीपल के वृक्ष को निमंत्रण देकर आना चाहिए। कल के दिन पीपल से संबंधित उपाय करने से आपके बिजनेस की गति बढ़ेगी।

सिंह राशि- आज के दिन आपको बरगद के वृक्ष को निमंत्रण देकर आना चाहिए। कल के दिन बरगद से संबंधित उपाय करने से आपको संतान प्राप्ति का सुख
मिलेगा।

कन्या राशि- आज के दिन आपको बेल के पेड़ को निमंत्रण देकर आना चाहिए। कल  के दिन बेल से संबंधित उपाय करने से आपको शत्रुओं से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। आज के दिन जिस जड़ी-बूटी को जाकर आप आमंत्रित करके आयेंगे, कल के दिन सुबह स्नान आदि के बाद उसी जड़ी-बूटी या पेड़-पौधे के पास जाकर, पूर्व दिशा की ओर मुख करके नमस्कार करना है और मंत्र बोलना है-
ओं नमस्ते अमृत सन्मूते बल वीर्य विवर्द्धिनी।
बल मायुश्च मे देहि पापान्मे त्राहि दूरतः।।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल