Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Janmashtami 2021 Upay: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, खुल जाएगी आपकी किस्मत

Janmashtami 2021 Upay: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, खुल जाएगी आपकी किस्मत

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Aug 30, 2021 07:50 am IST, Updated : Aug 30, 2021 07:50 am IST

आज जन्माष्टमी के साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। जानिए आज के दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में। जिन्हें करके आप प्यार, पैसा और शोहरत सब कुछ पा सकते हैं।

Janmashtami 2021 Upay: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, खुल जाएगी आपकी - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VIHAAN_CREATION_ Janmashtami 2021 Upay: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, खुल जाएगी आपकी किस्मत

श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। अस्तु भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं, लेकिन अगर भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की रात रोहिणी नक्षत्र भी हो तो वह कृष्ण जयंती कहलाती है। इसके साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक  हर्षण योग रहेगा | हर्षण यानि हर्ष का अर्थ होता है- खुशी, प्रसन्नता । लिहाजा हर्षण योग में किए गए कार्य खुशी ही प्रदान करते और भाग्य का साथ बना रहता है । साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। 

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज जन्माष्टमी के दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में। जिन्हें करके आप प्यार, पैसा और शोहरत सब कुछ पा सकते हैं। 

Krishna Janmashtami 2021: जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये चीजें, घर आएगी सुख संपत्ति

  • अगर आप ऐश्वर्य की प्राप्ति करना चाहते हैं और समाज में शोहरत पाना चाहते हैं, तो आज भगवान श्रीकृष्ण को साबुतदाने अथवा चावल की खीर बनाकर भोग  अलावा अपने काम की सिद्धि के लिये रात को श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें- 'क्लीं हृषिकेशाय नमः।'
  • अगर आप लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर बनाये रखना चाहते हैं और जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन घर में या किसी बाग में या किसी मन्दिर आदि में केले के दो पौधे लगाएं। साथ ही अपने काम बनाने के लिये रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें- 'श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय स्वाहा।'
  • अगर आप शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं या आपको पिछले कुछ समय से कोई व्यक्ति बहुत परेशान कर रहा है तो आज रात को ठीक 12 बजे साबुत उड़द की काली दाल और चावल के दाने मिलाकर घर के बाहर किसी एकांत जगह पर गड्ढ़े में दबा दें । साथ ही श्री कृष्ण भगवान के इस विशेष मंत्र का 21 बार जाप करें। मंत्र है- 'ऊँ नमो भगवते रुक्मिणी वल्लाभाय स्वाहा।'
  • अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और अब उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी के दिन मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूलों की माला पहनाइए और गोले की मिठाई से भोग लगाइए। साथ ही उनके इस मंत्र का 51 बार जाप करिये। मंत्र है - 'ॐ क्लीं ह्रीं श्रीं गोपीजन वल्लभाय स्वाहा |'

Janmashtami 2021: आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्‍मोत्‍सव, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

  • अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस करते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन उससे आपको कोई ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है, तो अपने बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिये आज जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर में आदरसहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं, लेकिन कन्याओं को खिलाने से पहले कन्हैया जी को उसका भोग लगाना न भूलें। इसके साथ ही अपने काम में सफलता पाने के लिये आज रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का 11 बार जाप करें | मन्त्र है- 'ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।'
  • अगर आप अपना खुद का कोई बिजनेस करते हैं या नौकरी करते हैं, लेकिन उससे आपको कोई ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है, तो अपने बिजनेस और नौकरी में तरक्की के लिये आज जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को घर में आदर सहित बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं, लेकिन कन्याओं को खिलाने से पहले कन्हैया जी को उसका भोग लगाना न भूलें। इसके साथ ही अपने काम में सफलता पाने के लिये आज रात के समय श्री कृष्ण के इस मंत्र का 11 बार जाप करें | मन्त्र है- 'ऊँ क्लीं नमो भगवते नन्दपुत्राय बालादिवपुषे श्यामलाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।'
  • अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों को मजबूत और मधुर बनाना चाहते हैं, तो आज श्री कृष्ण मंदिर में जाकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और भगवान को शहद और इलाइची का भोग लगाइए। साथ ही श्री कृष्ण के इस मंत्र का 51 बार जाप करें। मंत्र है- 'क्लीं कृष्णाय स्वाहा।'
  • अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं, तो आज रात को श्री कृष्ण जन्म के समय विधि- पूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें और उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं। साथ ही उनके इस मंत्र का 11 बार जाप करें | मन्त्र है - 'ऊं नमो भगवते नारायणाय।'
  • अगर आप किसी आर्थिक संकट से परेशान रहते हैं या आप किसी फाइनेंशियल कंडिशन से जूझ रहे हैं, तो आज राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण जी को अपने हाथों से बनी पीले फूलों की माला अर्पित करें। साथ ही कृष्ण जन्म के समय शारदातिलक में दिये उनके इस अष्ट दशाक्षर मंत्र का जाप करें- 'क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण को लगाएं पंचामृत का भोग, ये रही बनाने की सिंपल विधि

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement